spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में रविवार रात को बंद रहेगा जेनपैक्ट अंडरपास:ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, स्पीड रडार और नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगेंगे




गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड से सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर है। ट्रैफिक पुलिस ने जेनपैक्ट अंडरपास को लेकर एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कल यानि रविवार 14 जून को रात के समय इस अंडरपास को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस रूट पर निकलने से पहले समय और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक गोल्फ कोर्स रोड पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान अंडरपास के भीतर अत्याधुनिक स्पीड मापने वाले रडार और एएनपीआर (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। ये कैमरे न सिर्फ वाहनों की गति सीमा पर नजर रखेंगे, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के नंबर प्लेट को ऑटोमैटिक स्कैन कर उनका ऑनलाइन चालान भी जेनरेट करेंगे। पांच घंटे गोल्फ कोर्स से न निकलें ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जेनपैक्ट अंडरपास में कैमरों को इंस्टॉल करने का कार्य रात को शुरू होगा। यातायात को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह काम रात के समय किया जा रहा है। अंडरपास रात 11:00 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार सुबह 04:00 बजे तक पूरी तरह से बंद (नो एंट्री) रहेगा। इस 5 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी वाहन को अंडरपास के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह रहेगा वैकल्पिक रास्ता अंडरपास बंद रहने के दौरान राहगीरों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सुचारू रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। एडवाइजरी के मुताबिक, जो भी वाहन चालक गोल्फ कोर्स रोड पर सफर कर रहे होंगे, उन्हें जेनपैक्ट अंडरपास के भीतर जाने के बजाय उसके ऊपर साइड में बनी मुख्य सर्विस सड़क का उपयोग करना होगा। ऊपर की सड़क से होते हुए वाहन चालक सीधे अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे। यात्रियों के लिए पुलिस के विशेष निर्देश एडवांस प्लानिंग: लेट-लतीफी और जाम से बचने के लिए लोग अपने सफर की योजना समय से पहले ही बना लें। पुलिस निर्देशों का पालन: डायवर्जन पॉइंट और मुख्य सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के दिशा-निर्देशों और वहां लगाए गए सांकेतिक बोर्ड (साइनेज) का कड़ाई से पालन करें। गति सीमा और सुरक्षा: रात के समय दुर्घटनाओं से बचने के लिए अपनी गाड़ियों की रफ्तार को तय सीमा के भीतर रखें और सुरक्षित सफर को प्राथमिकता दें। ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर किया जा रहा डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि यह कार्य सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles