Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मोहाली का सुबेदार शहीद:खाई में सेना का ट्रक गिरने से गई जान, गांव ​नगलियां में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार




अरुणाचल प्रदेश में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से मोहाली जिले के गांव नगलियां निवासी भारतीय सेना के सूबेदार सुरिंदर सिंह शहीद हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना का ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कई जवान घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय सूबेदार सुरिंदर सिंह सेना में बतौर ड्राइवर तैनात थे। हादसे के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उन्होंने शहादत प्राप्त की। घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। गांव नगलियां में हुआ अंतिम संस्कार शहीद सूबेदार सुरिंदर सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार देर शाम उनके पैतृक गांव नगलियां पहुंच गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में किया गया। संघर्षों के बीच सेना में पहुंचे थे सुरिंदर सिंह परिवार और गांव के लोगों के मुताबिक, सूबेदार सुरिंदर सिंह ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत और लगन के दम पर भारतीय सेना में जगह बनाई थी। अपनी काबिलियत और सेवाओं के चलते वह सूबेदार के पद तक पहुंचे थे।सूबेदार सुरिंदर सिंह की शहादत की खबर मिलते ही गांव नगलियां सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। भाई और बहन की जा चुकी सड़क हादसे में जान बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले शहीद सुरिंदर सिंह के बड़े भाई और छोटी बहन की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में अब उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी और एक बेटा हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें