Related Posts

HPSC Candidates Protest Panchkula; Mahapanchayat in Kaithal


पंचकूला लघु सचिवालय में मौजूद HPSC कैंडिडेट।

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस के द्वारा धरने से उठाए गए HPSC कैंडिडेट्स अब कैथल में महापंचायत करेंगे। 12 जुलाई को होने वाली महापंचायत से पहले वे प्रदेश की हर यूनिवर्सिटी में जाकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

.

आंदोलन की अगुवाई कर रहे जसमिंदर टिंकू ने बताया कि शनिवार की रात साढे 10 बजे तक पुलिस एसीपी उनके साथ बातचीत कर रहे थे। उन्हें कहा जा रहा था कि पुलिस को उनकी चिंता है लेकिन रात 12 बजे के आसपास अचानक से पुलिस पहुंची व उनके फोन जब्त कर लिए। जिसके बाद बदसलूकी करते हुए बसों में बैठाकर थाने ले गए।

कल हिरासत से छोड़ने से पहले अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर जाते हुए पुलिस।

मेडिकल के बाद दूसरे जिलों में छोड़ा

जसमिंदर टिंकू ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे HPSC कैंडिडेट्स को आधी रात थाने में ले जाकर बैठाया गया। अगले दिन उन्हें सामान्य अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद बसों में बैठाकर अंबाला, कैथल व दूसरे जगहों पर उतार दिया गया। एक महिला अनशनकारी के पास तो किराए के पैसे भी नहीं थे, जिसके बावजूद उसे ऐसे ही उतार चले गए।

12 जुलाई को महापंचायत में फैसला

जसमिंदर टिंकू के अनुसार, अब 12 जुलाई को कैथल में महापंचायत होगी। जिसके लिए सामाजिक संगठनों को न्यौता भेजा जाएगा। सामाजिक संगठनों से राय करने के बाद ही आंदोलन की आगामी रूपरेखा बनाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें