spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में पुलिस और SOG की छापेमारी:चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई निगरानी, लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील




अमृतसर शहर में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस के निर्देशों के तहत शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग और गश्त की गई। आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को स्थानीय पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवानों ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख स्थानों जैसे मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्किंग क्षेत्रों में विशेष जांच की गई। साथ ही शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने बिना किसी उचित कारण के घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना था। गोपनीयता का पूर्ण आश्वासन कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गैर-कानूनी गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि अमृतसर पुलिस 24 घंटे जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles