spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में विवाहिता घर में लटका मिला विवाहिता का शव:जेठ को फोनकर करके लगाया फंदा, परिजन ले गए अस्पताल लेकिन हो चुकी मौत




हरियाणा के हांसी के नजदीकी गांव उमरा में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली। अभी इस घटना के पीछे का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। मृतका 35 वर्षीय सोनिया की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त सोनिया अकेली थी। सूचना पर परिजन पहुंचे तो उसे अस्पताल ले गए। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी जेठ को फोन करके लगाया फंदा
जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। सोनिया के जेठ सत्यवान ने बताया कि उन्हें फोन पर सोनिया द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत हांसी के एक निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते सोनिया को सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूरी करता है पति सोनिया की शादी करीब 15 वर्ष पहले उमरा निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। सोनिया अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों सहित तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।
मायके वालों का इंतजार
परिजनों के अनुसार, अभी तक इस कदम के पीछे के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना मृतका के मायके पक्ष को भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles