spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर के अजनाला में वारदात:सरकारी-गोदाम में 15-बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बना लूटे 400-गेहूं के कट्टे, डीजल चोरी कर ट्रक सहित हुए फरार




पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र से बड़ी चोरी और लूट की घटना सामने आई है। अजनाला के गांव महल बुखारी स्थित पनग्रेन के सरकारी गोदाम में बीती देर रात करीब 15 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले गोदाम में तैनात चौकीदारों को बंधक बनाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद करीब 400 गेहूं के कट्टों को एक ट्रक में लोड कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह गेहूं सरकार की आटा-दाल योजना के तहत लोगों में वितरित किया जाना था। ट्रकों से डीजल निकालकर वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रक में भरा जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने गोदाम परिसर में खड़े अन्य ट्रकों से डीजल निकालकर उसी ट्रक में डाला, जिसे वारदात के लिए इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में ट्रक मालिक ने बताया कि उसका ट्रक रात के समय गोदाम में खड़ा था। चौकीदारों के अनुसार करीब 15 बदमाश आधी रात के बाद गोदाम में घुसे और चौकीदारों को बंधक बनाकर लगभग 400 गेहूं के कट्टे तथा ट्रक लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पनग्रेन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। चौकीदार ने बताया कि अचानक गोदाम की बिजली बंद हो गई। जब वह बिजली की जांच करने बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर अन्य चौकीदारों के साथ बंधक बना दिया। बदमाशों ने सभी को जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की पुलिस जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सरकारी गोदाम से गेहूं चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles