Related Posts

अगले महीने से महिलाओं के खाते में ₹1000 आएंगे:पंजाब CM मान बोले- कार्ड जब भी बने, पेमेंट जुलाई से मिलेगी; 2022 में गारंटी दी थी




पंजाब की 90 लाख महिलाओं को अगले महीने से 1000 से 1500 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। रुपए सीधे उनके खाते में आएंगे। CM भगवंत मान ने एक इंटरव्यू के दौरान इसकी पुष्टि की। CM मान ने कहा- 80% प्रोसेस पूरा हो चुका है। बाकी इसी जून महीने में निपटा लेंगे। सीएम ने ये भी कहा कि जिन महिलाओं के कार्ड नहीं बने या जुलाई में भी नहीं बन पाएंगे, उनका जब भी रजिस्ट्रेशन होगा तो पेमेंट जुलाई से ही दी जाएगी। हालांकि विरोधियों के पिछले साढ़े 4 साल के बकाये को लेकर CM ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2022 के चुनावों में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी। अब 2027 के चुनाव से पहले ये स्कीम शुरू की जा रही है। AAP सरकार ने इसे मावां-धीयां सत्कार योजना का नाम दिया है। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार महीना और SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। इस दौरान CM ने AAP छोड़ने वाले सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के पैसे लेकर राज्यसभा सीट देने पर CM ने कहा कि अगर मैंने एक रुपया भी लिया तो वह मेरे लिए सल्फास की गोली की तरह होगा। CM भगवंत मान की 3 अहम बातें:-



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें