spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अकाल तख्त ने 40 सिख विधायकों को किया तलब:बेअदबी कानून के मुद्दे पर 29 जून को मीटिंग; गैर-सिख मंत्रियों से मांगा लिखित पक्ष




श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में पारित किए गए बेअदबी कानून को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के निर्देश पर 40 सिख विधायकों को 29 जून को अकाल तख्त सचिवालय में उपस्थित होने के लिए आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि सिख विधायकों और मंत्रियों को पंजाब विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज ई-मेल पतों और मोबाइल नंबरों पर वॉटसएप के माध्यम से 17 और 18 जून को पत्र भेजे जा चुके हैं। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह को 23 जून को पत्र भेजा गया है। 29 जून को अमृतसर में बैठक, संशोधन पर होगी चर्चा बगीचा सिंह ने बताया कि विधायकों को सचिवालय के अधिकारियों द्वारा फोन के माध्यम से भी सूचित किया गया है कि उन्हें आधिकारिक पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी कानून में किए गए संशोधनों पर चर्चा करने और सभी पक्षों की राय जानने के लिए 29 जून, सुबह 11 बजे अमृतसर स्थित सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में बैठक बुलाई गई है। इन विधायकों को किया है तलब गैर-सिख मंत्रियों से लिखित पक्ष देने को कहा गया इसके अलावा, पंजाब मंत्रिमंडल के गैर-सिख मंत्रियों को भी पत्र भेजे गए हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपना लिखित पक्ष 29 जून से पहले सचिवालय को उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि अकाल तख्त सचिवालय का कहना है कि यह संशोधन कानून श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु खालसा पंथ की राय एवं सहमति के बिना पारित किया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles