Related Posts

अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा:4 साल का निर्भय परिवार के साथ खेत में आया था; रेस्क्यू के लिए सेना पहुंची




हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे 4 साल का बच्चा 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। धन्यौड़ा गांव में निर्भय अपने पिता के साथ खेत में आया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह खुले बोरवेल में जा गिरा। परिजनों ने तुरंत गांव के सरपंच और जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही DC अजय तोमर के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बोरवेल की गहराई को देखते हुए NDRF-SDRF और सेना को भी बुलाया गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें