Top 5 This Week

Related Posts

अंबाला में चार जवान बच्चों की मां लापता:घर से लौटा लेकर मंदिर गई थी; नहीं लगा सुराग, 26 साल पहले हुई शादी




अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीर नगर से 42 वर्षीय एक चार बच्चों की मां सुबह के समय घर के पास ही स्थित मंदिर में जल चढ़ाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई।
परिजनों ने दिनभर उसे रिश्तेदारों और पूरे शहर में ढूंढा, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। अंबाला के कबीर नगर निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि वह पेशे से मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। उनकी शादी करीब 26 साल पहले सरहिंद (पंजाब) में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 16 साल से अधिके है। वेद प्रकाश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, कि आज 31 मई की सुबह करीब 8:15 बजे वह रोजाना की तरह अपने काम पर चला गया था। मेरे जाने के तुरंत बाद करीब 8:30 बजे मेरी पत्नी हाथ में स्टील का लोटा लेकर बच्चों से मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह सुबह 9:30 बजे तक वापस नहीं लौटी, तो मेरे छोटे बेटे ने मंदिर जाकर देखा, लेकिन उसकी मां वहां नहीं थी। सुबह 10:30 बजे बेटों ने मुझे फोन पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा।
वेद के अनुसार, उन्होंने अपने स्तर पर आस-पास के इलाके, पूरे शहर और पंजाब में रहने वाले सभी रिश्तेदारों के यहां पूछताछ कर ली, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि लापता महिला की दिमागी हालत पूरी तरह दुरुस्त है और वह अपनी मर्जी से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार घर से निकलते समय आसमानी रंग का कढ़ाई वाला सलवार-सूट और सिर पर सलेटी रंग की चुन्नी ली हुई थी। वह नंगे पैर थी और हाथ में स्टील का लोटा लिए हुए थी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 127(6) BNS के तेहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों और कंट्रोल रूम को महिला का हुलिया भिजवा दिया है और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश तेज कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें