Top 5 This Week

Related Posts

सालासर धाम में हिसार के श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO:बीमार रिश्तेदार को ऑनलाइन दर्शन करवा रहा था परिवार, महिलाओं को फर्श पर गिराया




राजस्थान के चुरू स्थित प्रसिद्ध सालासर धाम मंदिर में हरियाणा के हिसार से आए श्रद्धालुओं के साथ रविवार को मारपीट हुई है। मंदिर में बीमार रिश्तेदार को बालाजी के वीडियो कॉल पर दर्शन करवाने के दौरान 30 से 40 बाउंसरों ने परिवार को घेरकर मारपीट की है। पास खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया। मंदिर परिसर में हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु अपनी आपबीती सुना रहे हैं। हिसार के राजगुरु मार्केट में व्यापार करने वाले संजय अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। संजय के मुताबिक, उनका एक रिश्तेदार बीमार था जो मंदिर नहीं आ सका, इसलिए वे उसे वीडियो कॉल के जरिए ऑनलाइन दर्शन करवा रहे थे। वे किसी वीआईपी लाइन में नहीं, बल्कि साधारण श्रद्धालुओं की लाइन में खड़े थे। वीडियो में देखिए कैसे मारपीट की जा रही… जानिए हिसार के परिवार ने क्या आरोप लगाए…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें