Related Posts

कुरुक्षेत्र में पिकअप की टक्कर से नाबालिग की मौत:फूंफा के सिर में लगे 12 टांके, रिश्ते से पहले देवियों के दर्शन जा रहा था राजस्थानी परिवार




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में देवियों के दर्शन के लिए जा रहे राजस्थानी परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। ढांड रोड पर पिकअप गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही से नाबालिग की जान चली गई। ड्राइवर ने तेज स्पीड से गाड़ी को पीछे करते हुए नाबालिग और उसके फूंफा को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 17 साल के हेमंत कुमार के रूप में हुई। हेमंत राजस्थान के अलवर जिले के गांव सोखर का रहने वाला था। हेमंत अपने पिता लाला राम के साथ कपड़े सिलाई के काम में हाथ बंटाता था। हादसे में हेमंत के फूंफा श्यामबीर के सिर में चोट आई, जिसके सिर में 12 टांके लगे। देवियों के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार लाला राम निवासी सोखर ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामकली, भाई राजेश कुमार, भाई की पत्नी निर्मला, बेटा हेमंत, जीजा श्यामबीर, बहन सुनीता, मां प्रेमवती व परिवार के साथ सुबह करीब 11 बजे हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। पूरा परिवार 9 देवियों के दर्शन करने के लिए ड्राइवर पप्पी की पिकअप (RJ-02GC-0254) को किराए पर लिया था। ढांड रोड पर मारी टक्कर वे 152-D से होते हुए कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर पहुंचे, तो ड्राइवर ने बाथरूम जाने के लिए गाड़ी रोकी। सब बाथरूम करने के लिए उतर गए। उसका बेटा हेमंत बाथरूम करने के बाद गाड़ी के पीछे सड़क के पास कच्चा में बैठ गया। उसके पास ही मेरा जीजा श्यामबीर भी बैठ गया। तभी ड्राइवर पप्पी राम ने अचानक गाड़ी पीछे कर दी। सिर में लगी चोट गाड़ी की ढाला सीधे हेमंत के सिर में लगा। वह मौके पर ही गिर पड़ा और आवाज तक नहीं निकाल सका। पास बैठे श्यामवीर को भी सिर में चोट लगी। घटना के बाद परिवार हेमंत को तुरंत LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे PGI चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।
अलवर के पास हुई मौत आरोप लगाया कि यहां सही इलाज नहीं मिला, जिसके बाद वे हेमंत को जयपुर ले जाने लगे। रास्ते में अलवर के पास ही उसकी मौत हो गई। परिवार ने अलवर के खेडली सरकारी अस्पताल में हेमंत के शव का पोस्टमार्टम कराया। अंतिम संस्कार के बाद परिवार ने कुरुक्षेत्र पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पप्पी राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें