spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Yamunanagar Woman Cheated Rs 6.30 Lakh Via Fake Agreement


यमुनानगर में प्रॉपर्टी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला को प्लॉट बेचने का झांसा देकर करीब 6.30 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और झूठे एग्रीमेंट दिखाकर महिला का विश्वास जीता और उसे सौदे मे

.

तय तारीख पर रजिस्ट्री न कराकर आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी प्लॉट के असली मालिक ही नहीं थे और पहले से ही सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की साजिश रची गई थी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर जीता विश्वास

शिकायतकर्ता सोनिया जैन निवासी सेक्टर-17 हुड्डा ने आरोप लगाया कि अमित गुलाटी निवासी विशाल नगर, सतीश कुमार निवासी चोपड़ा गार्डन यमुनानगर, निर्मल चौहान निवासी आदर्श नगर, अजय मित्तल और संजय चौहान निवासी सेक्टर-17 हुड्डा ने आपस में मिलीभगत करके उसे एक प्लॉट खरीदने के नाम पर ठगने की साजिश रची।

आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया कि गोबिंदपुरा स्थित प्लॉट नंबर 24-25 (लगभग 111.11 वर्ग गज) सतीश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है और अमित गुलाटी के साथ उसका एग्रीमेंट भी हो चुका है। इसी आधार पर आरोपियों ने उसे भी प्लॉट खरीदने के लिए तैयार किया और फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर उसका विश्वास जीता।

शिकायतकर्ता ने बताया कि परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद उसने 10 जून 2025 को अमित गुलाटी के साथ उक्त प्लॉट के लिए करीब 29 लाख 41 हजार 500 रुपये में एग्रीमेंट किया। इस दौरान उसने 6 लाख 30 हजार रुपये बतौर बयाना दिए।

प्लॉट का असली मालिक कोई और निकला

प्लॉट की रजिस्ट्री की तारीख पहले 9 सितंबर 2025 तय हुई, जिसे बाद में बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2025 कर दिया गया। शिकायतकर्ता अपने पति के साथ तय तारीख पर रजिस्ट्रार कार्यालय भी पहुंची और पूरी रकम देने के लिए तैयार थी, लेकिन आरोपी वहां नहीं आए और रजिस्ट्री नहीं करवाई।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो वे टालमटोल करने लगे। जांच-पड़ताल करने पर सामने आया कि न तो अमित गुलाटी और न ही सतीश कुमार उस प्लॉट के असली मालिक हैं। असल मालिक कोई सविता शर्मा निकलीं और जिस सेल डीड का हवाला दिया गया था, वह भी फर्जी निकली।

रकम वापिस मांगने पर मिल रही धमकियां

शिकायतकर्ता के अनुसार नवंबर 2025 से वह लगातार अपना पैसा वापस मांग रही है, लेकिन आरोपी न तो पैसे लौटा रहे हैं और न ही संपर्क में आ रहे हैं। उल्टा उन्होंने उसे और उसके परिवार को धमकाया कि अगर शिकायत की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित गुलाटी, निर्मल चौहान और संजय चौहान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles