spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sujanpur Scooty Theft Solved | Accused Arrested Via CCTV Footage



सुजानपुर पुलिस ने एक स्कूटी चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी हुई स्कूटी और आरोपी की पहचान की, जिसके बाद उसे चोरी की गई स्कूटी के साथ पकड़ा गया।

.

जानकारी के अनुसार, यह मामला 19 तारीख को सामने आया था। ग्राम छन कोठे निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी स्कूटी पुल नंबर-4 के पास एक दुकान के बाहर खड़ी की थी। जब वे अपना काम निपटाकर लौटे, तो स्कूटी वहां से गायब थी।

CCTV से हुई आरोपी की पहचान

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करने पर चोरी हुई स्कूटी और चोरी करने वाले आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

आरोपी की पहचान गांव जाख्यालाड़ी निवासी राहुल चौधरी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। मामले की अगली जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles