spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी जंक्शन पर 2 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव:रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, हरिद्वार और पूर्वोत्तर की यात्रा होगी आसान




केंद्रीय रेल मंत्रालय ने हांसी जंक्शन पर 2 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला हांसी विधानसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। विधायक विनोद भयाना ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक विनोद भयाना ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके आग्रह पर ट्रेन संख्या 14717/14718 हरिद्वार–बीकानेर एक्सप्रेस के हांसी जंक्शन पर सप्ताह में तीन दिन ठहराव को स्वीकृति दी है। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 14619/14620 अगरतला–फिरोजपुर एक्सप्रेस का सप्ताह में एक दिन हांसी स्टेशन पर ठहराव भी मंजूर किया गया है। हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा इस निर्णय से हांसी सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा, वहीं पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर भी पहले से अधिक सुगम होगा। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि यह फैसला हांसी की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। भटिंडा–गोरखपुर रेल सेवा के हांसी ठहराव की मांग भी रखी इस उपलब्धि पर विधायक भयाना ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गोरखपुर–भटिंडा और भटिंडा–गोरखपुर रेल सेवा के हांसी ठहराव की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष रखी गई है, जिस पर जल्द सकारात्मक निर्णय का आश्वासन मिला है। क्षेत्रवासियों और रेल यात्रियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे हांसी की रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles