spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में घग्गर नदी में व्यक्ति का शव मिला:गली-सड़ी अवस्था में था, पास में नहीं मिला कोई दस्तावेज




सिरसा जिले के नेजाडेला कला के पास घग्गर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव गली-सड़ी अवस्था में था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। युवक के पास कोई ऐसा दस्तावेज या फोन नंबर नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। सरपंच बोले- पहले भी कई बार बहकर आए शव वहीं, जब नेजाडेला कला गांव के सरपंच से इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अक्सर पहले भी इसी तरह कई बार अज्ञात व्यक्ति के शव घग्गर नदी में तैर कर आते हैं। आद भी यह शव नदी में तैरती हुई अवस्था में पाया गया था और जिसकी सूचना हमने संबंधित थाने में दी और थाने से पुलिस यहां पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई। मामले की जांच कर रही पुलिस सदर थाना प्रभारी सीमा सौडी ने बताया कि घग्गर नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है। पुलिस फिलहाल शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles