spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat Electricity Disruption | Transformer Damage Due to Container Accident



सोनीपत के बहालगढ़ क्षेत्र स्थित कुमासपुर में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इस हादसे में 63KVA का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

.

यह घटना सुबह करीब 8 बजे जीटी रोड पर ब्लिंकिट स्टोर के पास हुई। कंटेनर संख्या UP-16-MT-1366 का चालक सोनू सिंह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और सीधे बिजली के स्ट्रक्चर में जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर धमाके के साथ नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय घटनास्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस और बिजली निगम (UHBVN) मुरथल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि घटना की पूरी वीडियो आधुनिक तकनीक E-Sakshya ऐप का उपयोग करके बनाई गई और साक्ष्य जुटाए गए। बिजली विभाग के एएलएम प्रदीप और जेई बलजीत सिंह ने मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।

मुरथल सब-डिवीजन के एसडीओ रूपेश गहलावत की शिकायत पर बहालगढ़ पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने चालक सोनू सिंह के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धारा 3 PDP Act 1985 और बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धारा 139 Electricity Act 2003 के तहत मुकदमा नंबर 120 दर्ज किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles