पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सोनम बाजवा और मशहूर सिंगर जी खान (G-Khan) इन दिनों अपनी मुलाकातों और मजेदार नोक-झोंक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान दोनों का एक वीडियो व
.
हालांकि अब जी खान ने एक निजी प्रोग्राम में जो किस्सा सुनाया है, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सारा स्टेडियम चिल्ला रहा था भाभी-भाभी। जी खान स्टेज से बताया कि जब वे और सोनम ग्राउंड में थे तो वहां मौजूद भीड़ ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया।
जी खान ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘मैंने सोनम से कहा कि देखो, सारा ग्राउंड अब आपको भाभी-भाभी कहकर बुला रहा है! सोनम मुझसे थोड़ी नाराज भी थीं। उन्होंने कहा कि आप स्टेज पर कह रहे थे कि आप मुझे नहीं बुलाएंगे, तो मैंने हंसकर जवाब दिया कि आपको बुलाने के लिए ही तो मैंने वह बात कही थी!’
मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी…
इस ताजा खुलासे से पहले रविवार रात पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के मैच के दौरान दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इसमें सोनम बाजवा कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए जी खान से कहती हैं मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी (मुझे आपसे बात नहीं करनी)।
सोनम ने जी खान को याद दिलाया कि उन्होंने ही कहा था कि वे सोनम से बात नहीं करेंगे। इस पर जी खान ने सफाई देते हुए कहा तुस्सी बम्बे जा के भूल्ल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गई थीं, इसलिए आपको छेड़ा था)। जिस पर सोनम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वे तो हमेशा याद करती हैं।
दोनों के बीच क्या चल रहा है?
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और जी खान के बीच किसी ऑफिशियल रोमांटिक रिलेशन की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन जी खान कई बार सार्वजनिक रूप से सोनम को अपना क्रश बता चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस अब दोनों का नाम जोड़ने लगे हैं।
जी खान की एकतरफा तारीफों का सिलसिला पुराना है
CT यूनिवर्सिटी का किस्सा: करीब 2 महीने पहले एक शो के दौरान जब फैंस ने सोनम का नाम चिल्लाया, तो जी खान ने पहले तो कह दिया कि “वह टाइम बीत गया”, जिससे फैंस शांत हो गए। लेकिन फिर उन्होंने सस्पेंस बनाते हुए कहा-इस बार जो अपडेट दूंगा, पक्की मुहर लगा कर दूंगा। आप कहोगे कि क्या काला सा (रंग पर मजाक) बड़ी सुंदर पटा गया!”* इसके बाद उन्होंने सोनम के लिए ‘दो गल्लां करिये’ गाना भी गाया।
हिमाचल में ‘यू-टर्न’: हाल ही में हिमाचल के ऊना (हरोली उत्सव) में जी खान ने चौकाते हुए कहा था कि-*”न कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा, साडे कोले एक बहुत सोहणी आ चुकी है।”* उन्होंने दावा किया था कि अब वे सिर्फ एक पर फोकस करेंगे।
पहली बार आया सोनम का रिएक्शन
जी खान अक्सर अपने शोज में सोनम का जिक्र करते रहे हैं, लेकिन रविवार रात IPL मैच के दौरान यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान की बातों का जवाब दिया। भले ही यह मजाक में था, लेकिन फैंस इस ‘केमिस्ट्री’ को खूब पसंद कर रहे हैं।
