Related Posts

Sirsa Woman Robbed ₹1 lakh Bank With Cash Scooter Rider Escaped Police Accused Arrest DSP Sukhbir Media Statement


सिरसा शहर में महिला से छीनाझपटी करने का आरोपी पुलिस ने किया काबू। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सुखबीर सिंह।

सिरसा शहर में आज सिटी थाने के नजदीक बुधवार दोपहर को एक महिला से एक लाख रुपए की छीनने की वारदात हो गई। महिला रोड़ी बाजार में स्थित पीएनबी बैंक की ओर गई थी और करीब डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग हाथों में लिया हुआ था। जैसे ही महिला बैंक से बाहर निकली तो स्कूटी

.

इसके बाद महिला सीधा सिटी थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया। यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक भी वारदात के बाद अपने घर पहुंच गया। कुछ देर बाद पुलिस सुराग लगाकर गांव पहुंची और उसे काबू कर लिया।

इसे लेकर बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे डीएसपी सुखबीर सिंह डीएसपी कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए और बताया, आरोपी युवक भी बैंक में खाता खुलवाने के लिए गया हुआ था। उसे महिला कैश लेकर बैंक से बाहर आते दिखी तो उसने कुछ दूर जाते ही बैग छीन लिया। आरोपी आरोपी हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष गांव सिकंदरपुर का रहने वाला है।

महिला से छीनाझपटी का आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में

महिला बोली, चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे

बाबा बिहारी की समाधी मोचियावाली गली निवासी महिला केसर देवी ने बताया, उस दौरान बैग में रखे 50 हजार रुपए और मोबाइल फोन नीचे गिर गए। जबकि शेष 1 लाख रुपए युवक लेकर भाग गया। वह पार्लर वाली गली में चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग पहुंच गए।

वहां बाहर कोई नहीं था और न ही पीछे आता दिखाई दिया। बैग को छाती के आगे लगाकर रखा था। महिला ने बताया कि वह काम करती थी तो सोचा कि छुट्‌टी होने पर पैसे लेकर चली जाऊंगी।

मामले में जानकारी देते हुईं पीड़ित महिला।

युवक की हिस्ट्री खंगाल रहे

डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि आरोपी युवक की अभी क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाल रहे हैं, उसका अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। महिला द्वारा सूचना मिलते ही उसे समय पर काबू कर लिया गया। युवक सीधा बैग छीनने के बाद गांव चला गया। अभी उससे पूछताछ जारी है। कल वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कैश बरामद कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें