spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Shopkeeper Chases Thieves, Item Left Miles Away



मोहाली जिले में एक तरफ जहां गर्मी के कारण लोग परेशान हैं, वहीं चोरों ने भी अपनी जरूरत का सामान चुराना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला मोहाली जिले के कस्बा नयागांव से आया है, जहां बिजली की दुकान से चोर कूलर उठाकर ले गए।

.

जैसे ही इसका दुकानदार को पता चला तो उसने चोरों का पीछा किया और करीब ढाई किलोमीटर दूर जाकर चोर कूलर को फेंक कर भाग गए। हालांकि दुकानदार के पीछा करने के बावजूद भी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। यह घटना रविवार करीब 2:30 बजे की है, जिस समय दुकानदार अपनी दुकान के अंदर ही बैठा हुआ था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक एक्टिवा पर सवार होकर दो चोर दुकान के पास पहुंचते हैं, जिसमें से एक युवक एक्टिवा से उतर जाता है और दुकान के पास ही खड़ा होता है। दूसरा युवक थोड़ी देर में एक्टिवा घुमाकर वापस दुकान के पास आता है और वहां खड़ा हो जाता है।

युवक तुरंत कूलर को उठाकर एक्टिवा पर सवार हो जाता है और दोनों वहां से भाग जाते हैं। इसके बाद दुकानदार और उसका स्टाफ चोरों का पीछा करता है। चोर खुद को पकड़ा जाता देख करीब ढाई किलोमीटर दूर कूलर फेंक कर भाग जाते हैं।

दुकान के बाहर डिस्प्ले में लगा था कूलर

सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक ने बताया कि हर रोज की तरह वह डिस्प्ले के लिए कुछ सामान दुकान के बाहर लगाते हैं। आज भी उन्होंने डिस्प्ले के लिए यह कूलर लगा रखा था, जिसकी कीमत करीब 6500 की है। अगर उन्हें समय से इसका पता नहीं चलता तो वह कूलर चोरों से नहीं छुड़ा पाते।

जरूरत के हिसाब से चुराते हैं सामान

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर जरूरत के हिसाब से सामान की चोरी करते हैं। जब देश में गैस संकट था, तो उस समय चोरों ने कई इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों से इंडक्शन हीटर चुराए थे। वहीं कल शनिवार को दिनदहाड़े दो युवक एक्टिवा पर आकर घर से सिलेंडर चोरी कर ले गए थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles