Related Posts

Rs 1.60 Crore Cheated, Four Booked


फरीदाबाद में प्रॉपर्टी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया गया है।

.

गांव बुढेना निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि, दुकान नंबर 52, वार्ड नंबर 7 (रकबा 68 वर्ग गज) का सौदा उसने अक्टूबर 2024 में 3.05 करोड़ रुपये में सेक्टर-19 निवासी अंकुश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, मूलचंद गुप्ता और मधुसूदन के साथ तय किया था। पहले इकरारनामे में ही आरोपियों ने करीब 76.40 लाख रुपये वसूल लिए।

इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ाते हुए 21 फरवरी 2025 और 16 मई 2025 को दो और इकरारनामे किए और अलग-अलग किश्तों में कुल करीब 1.45 करोड़ रुपये ले लिए।

लोन और केस छुपाकर बेची संपत्ति

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने संपत्ति को पूरी तरह विवादमुक्त बताया था, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि उस पर पहले से बैंक लोन और कोर्ट केस चल रहा है। साथ ही यह भी सामने आया कि आरोपियों ने इसी संपत्ति के नाम पर अन्य लोगों से भी पैसे ले रखे हैं।

मामले की शिकायत कमीश्नर ऑफिस को की गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच करके मामला दर्ज किया है।

न पैसा लौटाया, न रजिस्ट्री की

आरोप है कि जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने 1.77 करोड़ रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन केवल 17 लाख रुपये अक्तूबर 2025 में लौटा दिए। अभी भी करीब 1.60 करोड़ रुपये बकाया बताए जा रहे हैं।

धमकी और झूठी शिकायत का आरोप

पीड़ित का कहना है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा दी और उसे व उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

EOW को सौंपी गई जांच

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच EOW सेंट्रल फरीदाबाद को सौंप दी गई है। मले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें