रोहतक6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रोहतक पीजीआईएमएस में डॉ. कुंदन मित्तल को बधाई देते वीसी डॉ. एचके अग्रवाल।
रोहतक की पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी के चिकित्सा अधीक्षक (MS) और शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन मित्तल को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (एससीसीएम) में दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। डॉ. कुंदन मित्तल की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के चिकित्सा जगत के लिए गौरव की बात हैं।
PGIMS के VC प्रो. एचके अग्रवाल ने कहा कि डॉ. कुंदन मित्तल हरियाणा के चिकित्सक क्लिनिकल दक्षता के साथ-साथ वैश्विक नेतृत्व में भी अग्रणी हैं। युवा चिकित्सकों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे रोगी सेवा, शिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व सहित तीनों क्षेत्रों में एक साथ उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। अब हमारे संस्थान का एक आचार्य दुनिया भर के चिकित्सकों के लिए दिशा-निर्देश तय करेगा।

पीजीआईएमएस में डॉ. कुंदन मित्तल के साथ वीसी डॉ. एचके अग्रवाल।
एससीसीएम में मिली वैश्विक जिम्मेदारी डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने उन्हें एफसीसीएस ऑब्सटेट्रिक्स कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2027 तक उपाध्यक्ष, 2027 से 2029 तक अध्यक्ष और 2029 से 2031 तक पूर्व अध्यक्ष के रूप में रहेगा। यह समिति गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं की बुनियादी क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण हेतु विश्वस्तरीय पाठ्यक्रम तैयार करती है।
आईएमईए सलाहकार समूह में भारत का प्रतिनिधित्व एससीसीएम के अध्यक्ष ने डॉ. मित्तल को भारत, मध्य पूर्व एवं अफ्रीका (आईएमईए) सलाहकार समूह टास्क फोर्स का सदस्य भी मनोनीत किया है। यह तीन वर्षीय कार्यकाल 2025 से 2028 तक रहेगा। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य टेरिटरी 5 और 6 में एससीसीएम के विस्तार के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन देना है। डॉ. मित्तल क्षेत्रीय स्वास्थ्य रुझानों, सदस्य जोड़ने की नीति और शैक्षणिक अवसरों पर संस्था मुख्यालय को विशेषज्ञ सलाह देंगे।
आदेश यूनिवर्सिटी से मिली फेलोशिप डॉ. कुंदन मित्तल ने आदेश यूनिवर्सिटी बठिंडा के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोफेशन्स एजुकेशन से एक साल की फेलोशिप इन असेसमेंट ऑफ हेल्थ प्रोफेशन्स सफलतापूर्वक पूर्ण की है। दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक पाठ्यक्रम एवं प्रोजेक्ट कार्य किया, जिसका प्रमाण पत्र उन्हें गत दिवस प्राप्त हुआ। यह फेलोशिप चिकित्सा शिक्षा में मूल्यांकन की आधुनिकतम विधियों पर आधारित है।








