हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) में बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। जारी आदेश के अनुसार बोर्ड के कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स (CFA) राजेश सांगवान, जो फिलहाल निलंबित हैं, को हरियाणा राज्य विजिलेंस एवं एंटी-करप्शन ब्यूरो ने 14 मार्च
.
यहां पढ़िए आर्डर की कॉपी…

जांच में ये हुए खुलासे…
1. मल्टीलेयर घोटाला
जांच में खुलासा हुआ है कि यह एक सुनियोजित और बहुस्तरीय वित्तीय घोटाला है, जिसमें आधिकारिक प्रक्रियाओं में हेरफेर कर फर्जी बैंकिंग लेन-देन किए गए। आरोपियों ने सरकारी धन को शेल कंपनियों और नियंत्रित खातों में ट्रांसफर कर सार्वजनिक खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। एफआईआर सरकार के मेमो और डीजीपी कार्यालय से मिली सूचना के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई। 2. IDFC बैंक घोटाले से जुड़े तार
आदेश के अनुसार, राजेश सांगवान बोर्ड के बैंक खातों के संचालन और वित्तीय निर्णयों के लिए जिम्मेदार थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नाम पर IDFC फर्स्ट बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया 2025 में शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया में कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर खाते खोले गए और उनका इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन के लिए किया गया। मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। विजिलेंस ब्यूरो इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।







