spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में नशा तस्करी का आरोपी काबू:खुद नशे का आदी, पूर्ति के लिए बेच रहा था हेरोइन, सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही पुलिस




भिवानी की एंटी नारकोटिक्स सैल द्वारा तोशाम से मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध जांच के दौरान अग्रसेन चौक, तोशाम पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पिंजोखरा रोड, खानक पहाड़ की ओर एक व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोइन लेकर घूम रहा है। हेरोइन को बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापा मारकर एक व्यक्ति को काबू किया। जिसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5.60 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की है। नशे का आदी था आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तोशाम के धक्का बस्ती राजीव नगर निवासी अंशुल उर्फ आशु पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और अपनी नशे की पूर्ति के लिए मादक पदार्थ बेचने का कार्य करता था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई चेन के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles