मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लाइन। फाइल फोटो।
एसआईआर-2026 में अधूरे दस्तावेज वाले मदताओं को आज से नोटिस मिलने शुरू हो जाएंगे। जिले में कुल 7 लाख 39 हजार 338 में से 2 लाख 9 हजार 560 मतदाताओं के दस्तावेजों में कमी पाई गई थी। ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए मतदाता फार्म-6 भरकर अपना नाम दर
.
नोटिस मिलने के बाद ऐसे मतदाताओं को 30 अगस्त तक अपना पक्ष रखना होगा। ऐसा नहीं करने वाले मतदाओं के नाम 3 अक्टूबर को जारी होने वाली फाइनल मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे।
23100 के नहीं मिले प्रपत्र
एसआईआर-2026 के दौरान जिला में 23 हजार 100 मतदाओं ने अपने प्रपत्र जमा नहीं करवाए। 89 हजार 247 मतदाताओं के रिकार्ड में गलतियां पाई गईं। 97 हजार 213 मतदाताओं का मानचित्रण (अनमैपड) किया जाना बाकी है। 7 लाख 39 हजार 338 में से 2 लाख 9 हजार 560 के दस्तावेजों में कमी मिली थी। जिन्हें अब नोटिस दिए जाएंगे।

चुनाव के दौरान लगी लाइन और तैनात सुरक्षाकर्मी। फाइल फोटो।
सुनवाई का मिलेगा उचित अवसर
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य किसी पात्र को मतदाता सूची से बाहर करना नहीं है, बल्कि त्रुटियां ठीक करना है। जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुए, उन्हें अपने नाम शामिल करवाने के लिए सुनवाई का उचित अवसर दिया जाएगा। ऐसे में नोटिस मिलने के बाद किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
अपना पक्ष रखने का मौका देना है। ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। कोई भी व्यक्ति voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S07 व ceoharyana.gov.in/ पर जाकर अपना नाम देख सकता है।
बीएलओ के माध्यम से मिलेंगे नोटिस
चुनाव तहसीलदार ने कहा कि यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। बीएलओ अपने- अपने क्षेत्र में नोटिस देंगे, ताकि ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए मतदाताओं को फिर से अपना पक्ष रखने का मौका मिल सके। इस दौरान नए मतदाता भी सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया बीएलओ के माध्यम से ही चलेगी।







