![]()
गुरुग्राम में आज 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मानेसर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित हरियाणा के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
राव इंद्रजीत को भी निमंत्रण दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। जबकि सांसद राव इंद्रजीत को भी निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
Source link







