Related Posts

Rewari HSVP Encroachment Drive | Shopkeepers Protest Discrimination Charges


रेवाड़ी में अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।

रेवाड़ी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम ने सेक्टर-5 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगे हैं। लोगों का कहना है कि गरीबों की झुग्गियों पर तुरंत बुलडोजर चलाया गया, जबकि 6 करोड़ रुपए की सरकार

.

स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों ने आरोप लगाया कि HSVP की टीम ने केवल गरीबों पर सख्ती दिखाई। सेक्टर-5 मार्केट में तीन साल पुरानी शिकायत के बाद HSVP ने झोपड़ियों को तोड़ा। आरोप है कि गरीबों को दो घंटे का भी समय नहीं दिया गया, जबकि प्रभावशाली लोगों को दो दिन का समय मिलता है।

रेवाड़ी में अतिक्रमण हटाने के दौरान पहुंची पुलिस।

सरकारी जमीन पर बनी रसोई पर कार्रवाई न करने का आरोप

सेक्टर-5 में करीब 6 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर रोटरी रसोई का निर्माण किया जा रहा है। HSVP के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ने करीब 10 महीने पहले इसे हटाने के लिए दो दिन का नोटिस जारी किया था। हालांकि, यह रसोई अभी भी उसी स्थान पर मौजूद है।

व्यापारियों का आरोप है कि इस निर्माण के पीछे प्रभावशाली नेताओं का हाथ है। उन्होंने बताया कि HSVP विभाग की जमीन पर शेड डालकर यह निर्माण कार्य किया गया है। लोगों ने मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सभी पर समान रूप से होनी चाहिए।

रेवाड़ी में अतिक्रमण हटाने के दौरान पहुंची पुलिस।

HSVP पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

स्थानीय निवासियों का कहना है कि HSVP अधिकारियों ने केवल खानापूर्ति के लिए गरीबों की झुग्गियां तोड़ी। एक स्थानीय निवासी ने कहा गरीबों पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन बड़े लोगों की बात आने पर फाइलें सालों तक पड़ी रहती हैं।

इस कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई से सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है। रेवाड़ीवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि रोटरी रसोई सहित सभी अतिक्रमणों को बिना किसी भेदभाव के हटाया जाए।

यहां देखें फोटो…

HSVP जेई से भिड़ते व्यापारी।

रोटरी रसोई्, जिस पर बुलडोजर न चलाए जाने का आरोप लोगों ने लगाया है।

रेवाड़ी में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।

रेवाड़ी में अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।

हंगामा करते स्थानीय दुकानदार व क्षेत्रवासी।

रेवाड़ी में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें