spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab NRI OCI Card Rules Change Foreign Spouses Strict


OCI कार्ड को लेकर सरकार ने नियम बदले हैं। फोटो एआई जनरेटेड है।

भारत सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के नियमों में बदलाव किया है, जिसका फायदा पंजाबी NRI समेत लाखों NRI को मिलेगा। NRI को OCI कार्ड बनाने के लिए अब भारत में 6 महीने स्टे करने की जररूत नहीं है। नए नियमों के मुताबिक, NRI जैसे ही इंडिया में

.

इसके अलावा भारत सरकार ने विदेशी मूल के पति या पत्नी के OCI कार्ड बनाने के नियमों को सख्त कर दिया है। विदेशी मूल के पति या पत्नी को पासपोर्ट रिन्यू करवाते वक्त बताना होगा कि भारत में अपने पति या पत्नी के साथ मिलकर रह रहे हैं। अगर दोनों का तलाक हो जाता है तो विदेशी मूल के पति या पत्नी का OCI कार्ड रद्द माना जाएगा और उसे फिर वीजा की अवधि तक ही भारत में रहने का हक होगा।

उधर, विदेश में पैदा हुए भारतीय मूल के बच्चों का OCI कार्ड बनाने के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है। अब भारतीय मूल के पेरेंट्स को बच्चे का OCI कार्ड बनाते समय उसका बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित देश की सरकार से अटेस्टेड होना जरूरी है। पहले सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी लगाई जाती थी।

इंडिया आने वाले NRI को अब हवाई जहाज से उतरने से पहले फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। NRI को भारत सरकार के सुस्वागतम ऐप पर ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। सरकार ने इस सुविधा को डिजिटल ई-अराइवल कार्ड का नाम दिया है। यह सुविधा 1 अप्रैल से लागू हुई।

सरकार ने NRI लोगों के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। फोटो एआई जनरेटेड है।

सरकार ने NRI लोगों के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। फोटो एआई जनरेटेड है।

OCI कार्ड में ये 5 बदलाव किए गए

  1. इंडिया आकर कार्ड बनवाना आसान: पहले आप किसी भी देश से इंडिया आते थे और यहां OCI कार्ड बनवाना चाहते थे, तो आपको कम से कम 6 महीने इंडिया में ही रुकना पड़ता था। अब 6 महीने रुकने की कोई जरूरत नहीं। आप इंडिया पहुंचने के अगले दिन ही ओसीआई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपके पास इंडिया का एक एड्रेस प्रूफ होना चाहिए।
  2. हवाई जहाज वाला फॉर्म खत्म: इंडिया उतरने से पहले प्लेन में एक फॉर्म भरना पड़ता था। अब फॉर्म सिस्टम खत्म कर दिया है। अब NRI को इंडिया आने से पहले अपने फोन में सु-स्वागतम (Su-Swagatam) एप पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भरनी होगी। इससे उन्हें डिजिटल ई-अराइवल कार्ड मिल जाएगा।
  3. पासपोर्ट बदलने पर देरी की तो लगेगा जुर्माना: नया पासपोर्ट मिलने पर लोग OCI पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने में सालों लगा देते थे और कोई जुर्माना नहीं था। अब अगर आपको नया पासपोर्ट मिला है, तो 3 महीने के अंदर उसे OCI की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। नहीं तो 25 डॉलर (लगभग 2100 रुपए) जुर्माना देना होगा।
  4. शादी के आधार पर OCI वालों के लिए सख्ती: पहले एक बार OCI बन गया तो कोई दोबारा नहीं पूछता था। जिन्होंने अपने पति या पत्नी के भारतीय होने के आधार पर OCI लिया है, अब उन्हें हर बार अपना पासपोर्ट रिन्यू होने पर ऑनलाइन यह बताना होगा कि उनकी शादी अभी भी बरकरार है। इसके लिए एक मैरिज डिक्लेरेशन फॉर्म अपलोड करना होगा।
  5. बच्चों के सर्टिफिकेट को लेकर नया नियम: पहले बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट की नॉर्मल फोटोकॉपी चल जाती थी। अब अगर बच्चा विदेश में पैदा हुआ है, तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट को वहां की सरकार से इंटरनेशनल स्टैंप लगाकर अटेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। तभी उसका OCI बनेगा।
नियमों में बदलाव से पंजाबी NRI लोगों को भी फायदा होगा। फोटो एआई जनरेटेड है।

नियमों में बदलाव से पंजाबी NRI लोगों को भी फायदा होगा। फोटो एआई जनरेटेड है।

OCI कार्ड से NRI को ये अहम फायदे होंगे…

OCI कार्ड लाइफ लॉन्ग वीजा

जो लोग विदेश की नागरिकता ले चुके हैं, उनके लिए OCI कार्ड एक लाइफ-लॉन्ग वीजा की तरह काम करता है। पहले उन्हें हर बार भारत आने के लिए वीजा अप्लाई करना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। OCI कार्ड होने का मतलब है कि आप जब चाहें अपने गांव आ सकते हैं, यहां जमीन खरीद सकते हैं और आजीवन रह सकते हैं।

रिन्यूअल का झंझट खत्म

NRI परिवारों के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी OCI कार्ड को बार-बार रिन्यू कराना था। सरकार ने अब रिन्यूअल सिस्टम खत्म कर दिया है। अब यह कार्ड पूरे जीवन के लिए होगा। अब सिर्फ उम्र के हिसाब से फोटो अपडेट होगी। पुराने नियमों के मुताबिक, यदि आपकी उम्र 20 साल से कम है, तो हर बार नया पासपोर्ट मिलने पर OCI कार्ड दोबारा बनवाना पड़ता था। 20 साल की उम्र पूरी करने पर यह कार्ड एक बार बन जाएगा और जीवनभर चलेगा।

50 साल के बाद अब सिर्फ ऑनलाइन अपडेट

इसी तरह, 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी जब नया पासपोर्ट मिलता था, तो कार्ड रिन्यू कराना अनिवार्य था। बुजुर्गों के लिए यह नियम सबसे ज्यादा परेशान करने वाला था क्योंकि उन्हें बार-बार दूतावासों के चक्कर काटने पड़ते थे। सरकार ने इसे पूरी तरह बदल दिया है।

अब बस OCI ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने नए पासपोर्ट की फोटो और अपनी एक ताजा फोटो अपलोड करनी होगी। नया पासपोर्ट मिलने के 3 महीने के भीतर यह जानकारी अपडेट करनी होती है। इससे पुराना OCI कार्ड ही नए पासपोर्ट के साथ मान्य रहेगा। इसके लिए उन्हें किसी तरह की फीस भी नहीं देनी होगी।

NRI को इन बदलावों से क्या-क्या फायदे…

  • जमीन-जायदाद की सुरक्षा: लोगों को अक्सर जायदाद को लेकर विवाद झेलने पड़ते हैं। OCI कार्डधारक होने के नाते आप भारत में घर, प्लॉट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और अपनी पुश्तैनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक रख सकते हैं। इससे NRI अपनी जायदाद की देखरेख आसानी से कर सकेंगे।
  • इमरजेंसी में तुरंत घरवापसी: अक्सर किसी संबंधी की अचानक तबीयत खराब होने या मृत्यु होने पर NRI को तुरंत आना पड़ता है। वीजा मिलने में कई बार 2-4 दिन लग जाते हैं। OCI कार्ड होने पर आपको किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, बस टिकट बुक करें और घर पहुंच जाएं।
  • बैंकिंग और निवेश में आसानी: OCI कार्डधारकों को भारत में NRI के बराबर वित्तीय अधिकार मिलते हैं। वे यहां बैंक खाते खोल सकते हैं, व्यापार कर सकते हैं और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी बहनें जर्मनी में इलेक्शन जीत संसद पहुंचीं:मां ने रेस्टोरेंट में जॉब कर पढ़ाया; पिता ने पुर्तगाल बुलाकर छोड़ दिया था

होशियारपुर से जर्मनी गई महिला ने रेस्टोरेंट में काम कर अपनी 2 बेटियों को पढ़ाया और अब जर्मनी की संसद तक पहुंचा दिया है। टांडा के गांव रड़ा में ब्याही मनदीप कौर 2012 में 8 और 5 साल की बेटियों को लेकर पहले पुर्तगाल पहुंची थीं। वहां पति इनसे अलग होकर रहने लगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles