spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Yamunanagar Youth Beats Horse Cart Driver in Uttarakhand | Viral Video


तुंगनाथ में मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर बैठाया, बाद में पुलिस को सौंपा।

उत्तराखंड में हरियाणवी टूरिस्टों से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। ताजा मामला यमुनानगर के एक युवक का है, जिसकी रुद्रप्रयाग जिले में प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर एक खच्चरवाले से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने हाथ में पहने स्टील

.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को घेर लिया और उसे जमीन पर बैठाकर उसका वीडियो बनाया। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग कह रहे हैं- इनका पहाड़ों में आना बंद कराना चाहिए। दो दिन पहले भी कुछ हरियाणवी टूरिस्टों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की कोशिश की थी।

इससे पहले, ऋषिकेश में कैथल के दो टूरिस्टों को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो सामने आया था। उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ अभियान भी शुरू हो गया था।

कड़ा लगने के बाद खच्चरवाले के सिर से खून निकलने लगा। लोगों ने उसका इलाज कराया।

कड़ा लगने के बाद खच्चरवाले के सिर से खून निकलने लगा। लोगों ने उसका इलाज कराया।

अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला….

6 जून की घटना, कहासुनी के बाद हमला किया

घटना शनिवार (6 जून) को तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हुई। घोड़ा-खच्चर संचालक और एक यात्री के बीच किसी रास्ता बताने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान यमुनानगर से आया 19 वर्षीय राघव भी विवाद में शामिल हो गया और बीच-बचाव करने के बजाय खच्चरवाले के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने स्टील के कड़े से वार कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ऊखीमठ पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई

लोगों ने पकड़कर युवक से नाम और पता पूछा गया

वायरल वीडियो में एक युवक सिर झुकाकर जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। उसके आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग खड़े हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति युवक के हाथ में पहना स्टील का कड़ा दिखाते हुए दावा करता है कि इसी से खच्चरवले के सिर पर वार किया गया। वह घटनास्थल पर पड़ा खून भी दिखाता है।

इसके बाद युवक से उसका नाम, पिता का नाम और निवास स्थान पूछा जाता है। युवक अपना नाम राघव और खुद को हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला बताता है। वीडियो में स्थानीय लोगों का गुस्सा भी दिखाई देता है। कुछ लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोगों ने ऐसे पर्यटकों के पहाड़ों में आने पर रोक लगाने की बात भी कही।

पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे

कोतवाली प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई है, जिसमें खच्चरवाले को चोट आई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, SP निहारिका तोमर ने भी कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

लोहे का कड़ा दिखाते स्थानीय लोग। खच्चरवाले पर इसी से वार करने का आरोप है।

लोहे का कड़ा दिखाते स्थानीय लोग। खच्चरवाले पर इसी से वार करने का आरोप है।

स्थानीय व्यक्ति बोला- हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

स्थानीय निवासी राजेश नेगी ने कहा कि चारधाम और अन्य धार्मिक यात्राओं के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्रता या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

नेगी ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि उत्तराखंड की छवि और धार्मिक स्थलों की गरिमा को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

20 मई को ऋषिकेश में कैथल के टूरिस्टों से मारपीट हुई

20 मई को हरियाणा के कैथल निवासी सतीश कुमार और उनका दोस्त सतबीर ऋषिकेश घूमने गए थे। काली की ढाल क्षेत्र में उनकी कार को रोककर भीड़ ने दोनों के साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाए और सड़क पर घुमाया। भीड़ का आरोप था कि युवकों ने एक 8 वर्षीय बच्ची की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे।

वहीं, सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि HR नंबर की गाड़ी होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। बाद में पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में बच्ची की मां ने कहा था कि कार सवार युवकों ने उनकी बेटी की ओर इशारा किया था, लेकिन भीड़ ने मामला बढ़ाते हुए दोनों की पिटाई कर दी। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

लड़की की मां ने एक वीडियो जारी कर कहा था-मैंने भीड़ को रोकने का प्रयास किया था। हमारे बीच बस बहस हो रही थी।

लड़की की मां ने एक वीडियो जारी कर कहा था-मैंने भीड़ को रोकने का प्रयास किया था। हमारे बीच बस बहस हो रही थी।

——————-

यह खबर भी पढ़ें….

हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO:कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। घटना 20 मई की शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles