Related Posts

Punjab CM Man Orders No DOB Top Ranking


अमृतसर से आई छात्रा ने कहा कि टॉपर्स के लिए डेट ऑफ बर्थ वाला नियम गलत है। इसके बाद सीएम ने तुरंत नियम बदलने के आदेश दिए।

पंजाब में अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की रैंकिंग डेट ऑफ बर्थ के आधार पर नहीं की जाएगी। समान अंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बराबर स्थान दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने यह फैसला बोर्ड कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों

.

प्रश्नोत्तर सत्र में अमृतसर की एक छात्रा ने बताया कि उनके जिले में 8वीं में 3 लड़कियों ने समान अंक हासिल किए थे, लेकिन डेट ऑफ बर्थ के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित कर दिया गया। इसके कारण केवल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ही सीएम से सम्मानित होने का अवसर मिला।

छात्रा ने कहा कि सारे बच्चों के पास समान ब्रेन होता है, सभी मेहनत भी समान करते हैं। लेकिन टॉपर अलग-अलग होते हैं। यह सिस्टम गलत है। छात्रा की बात सुनने के बाद सीएम ने तुरंत व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को समान स्थान और सम्मान दिया जाएगा।

टॉपर विद्यार्थियों को सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित।

चंडीगढ़ में हुआ ‘सितारे ज़मीन पर’ कार्यक्रम

पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से आज (31 मई) को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में पीएसईबी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए ‘सितारे ज़मीन पर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।

छात्रा ने उठाया एज डिफरेंस का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान सीएम टॉपर विद्यार्थियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा ने कहा कि समान अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की रैंकिंग जन्मतिथि के आधार पर तय करना गलत है। उसने कहा कि सभी बच्चे और शिक्षक बराबर मेहनत करते हैं, लेकिन रिजल्ट आने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को आगे और अधिक उम्र वाले को पीछे कर दिया जाता है। छात्रा की बात पर हॉल में तालियां गूंज उठीं। इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा, बहुत सही बात।

तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक

छात्रा ने बताया कि अमृतसर जिले की तीन लड़कियों ने आठवीं कक्षा में 500 में 500 अंक हासिल किए हैं। इसके बावजूद उन्हें जन्मतिथि के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया। छात्रा ने सवाल उठाया कि जब तीनों के अंक समान हैं और वे एक ही कक्षा की छात्राएं हैं, तो सभी को प्रथम स्थान क्यों नहीं दिया गया।

पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से आज (31 मई) को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में पीएसईबी के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए ‘सितारे ज़मीन पर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

CM बोले- हमारे लिए तीनों टॉपर हैं

सीएम भगवंत मान ने जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए तीनों छात्राएं टॉपर हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी अधिकारियों से कहते रहे हैं कि समान अंक पाने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग रैंक क्यों दी जाती है। हालांकि छात्रा ने फिर कहा कि मंच पर सम्मान के लिए केवल एक छात्रा को बुलाया गया है, जबकि तीनों को समान सम्मान मिलना चाहिए।

सिसोदिया ने छात्रा के हौसले की सराहना की

छात्रा की बात सुनकर मनीष सिसोदिया ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि यही शिक्षा की ताकत है, जो किसी छात्र को यह कहने का आत्मविश्वास देती है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। छात्रा ने कहा कि यदि तीनों को टॉपर माना जाए, तो यह शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता को दर्शाएगा।

CM ने नियम बदलने के दिए निर्देश

छात्रा की आपत्ति के बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बराबर स्थान दिया जाए। अब पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जन्मतिथि के आधार पर अलग-अलग रैंक नहीं दी जाएगी। सभी को संयुक्त रूप से समान स्थान और सम्मान मिलेगा।

***************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब बोर्ड- 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.46% पास: 3 छात्राओं के 500 में से 500 नंबर, जन्मतिथि के बेस पर मानसा की सुपनीत स्टेट टॉपर

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट्स बैठे थे जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र पास हुए। ओवरऑल रिजल्ट 91.46% रहा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें