Related Posts

Punjab Chandigarh Weather Update | Heavy Rain Alert Orange Alert 2026


वीरवार को चंडीगढ़ में हुई बारिश

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग की के अनुसार, 27 से 29 जुलाई के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकत

.

पिछले 24 घंटों में अमृतसर में सबसे ज्यादा बारिश

पंजाब के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिली।

अमृतसर में सबसे ज्यादा 83.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा फाजिल्का के अबोहर में 33 मिमी, गुरदासपुर में 33.5 मिमी, पठानकोट केवीके में 18 मिमी, होशियारपुर के सालेरन में 17 मिमी और फरीदकोट में 16 मिमी बारिश हुई।

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बठिंडा रहा पंजाब में सबसे गर्म

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।

बठिंडा एयरपोर्ट में राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री, पटियाला में 34.3 डिग्री, लुधियाना में 33.4 डिग्री और अमृतसर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

24 से 26 जुलाई तक छिटपुट बारिश, 27 से मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 जुलाई को पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

26 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 27 से 29 जुलाई के बीच मौसम पूरी तरह बदलने की संभावना है। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश होने का अनुमान है।

तेज हवाओं और जलभराव को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है। વિભાગ ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें