Related Posts

चंडीगढ़ में 2 युवकों ने किया सुसाइड:पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फंदा लगाया; पेंटर ने भी मौत को लगाया गले




चंडीगढ़ में बुधवार को आत्महत्या के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। मौलीजागरां में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के बाद कथित तौर पर मानसिक तनाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं धनास गांव में 21 वर्षीय एक पेंटर ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। मौलीजागरां निवासी 33 वर्षीय मोनू ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। वहीं पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था युवक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोनू पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसकी पत्नी करीब सात दिन पहले मायके चली गई थी। इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। 21 वर्षीय पेंटर ने भी दी जान दूसरा मामला धनास गांव का है, जहां 21 वर्षीय सुमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित पेशे से पेंटर था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ धनास में रह रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी किसी तरह के विवाद, तनाव या परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें