टांडा में टीचर यूनियन के नेता को घर में रोककर बैठी पंजाब पुलिस।
होशियारपुर में CM भगवंत मान के दौरे से पहले पुलिस ने किसान नेता और गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नेता को हाउस अरेस्ट किया है। किसान नेताओं को सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने नहीं दिया। दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और अमर सिं
.
चौहान ने कहा कि गन्ने की बकाया राशि, जो सरकार की ओर देय है, उसे लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। गन्ने की पेराई का सीजन 2025-2026 समाप्त हो चुका है। सीजन के चार महीने बीत जाने और चीनी मिलों को बंद हुए डेढ़ महीना होने के बावजूद पंजाब सरकार ने अपने वादे के मुताबिक भुगतान नहीं किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग
कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग की गई। यह घटना 120 स्ट्रीट क्षेत्र में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां फायरिंग हुई वहां कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के साथ अन्य कैफे भी स्थित हैं।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावरों का निशाना कौन सा कैफे था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ धमकी भरे पोस्ट भी सामने आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
