Related Posts

Punjab-Chandigarh Heatwave Yellow Alert | Temp Soars to 46.8°C


चंडीगढ़ में सुखना लेक पर मंगलवार शाम को घूमते हुए लोग।

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चंडीगढ़ और राज्य के 9 जिलों में आज हीटवेव चलेगी। इसके लिए विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 11 जून से मौसम बदल जाएगा। दो दिन हीटवेव के अलावा कुछ जिलों मे

.

वहीं, हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। राज्य के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में सबसे अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जून में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। सभी जिलों का तापमान 40.0 से लेकर 46.3 डिग्री के बीच रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजस्थान से सटे फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अब 2 पॉइंट में जानिए गर्मी का असर

  • 9 जून को गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड 15 हजार 500 मेगावट तक पहुंच गई। यह इस सीजन की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसके पीछे की वजह पैडी सीजन भी है। इसके अलावा गर्मी की छुटि्टयां होने की वजह से लोग भी घरों में है। इससे पहले 21 मई को 14238 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इस दौरान खुद की जनरेशन पांच हजार के करीब थी। जबकि सेंट्रल पूल से आठ हजार ली गई।
  • इससे पहले पंजाब ने 15 जुलाई तक सारे दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया। जबकि स्कूल तीस जून तक बंद है। अब एक जुलाई से खुलेंगे। सेहत विभाग की तरफ से लोगों को लू से बचने के लिए एडवाजरी जारी कर चुकी है।

11 जून से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है। 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के प्रभाव से कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मानसून के पंजाब पहुंचने की संभावना जून के अंतिम सप्ताह के आसपास बनी हुई है, हालांकि इसकी प्रगति आने वाले दिनों के मौसम पर निर्भर करेगी।

दो दिन लू की संभावना है मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि अभी दो दिन चांसेस हैं कि ट्राईसिटी में भी लू की स्थिति बनेगी। 12, 13 और 14 जून में एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और फिर से बारिश, तूफान एक्टिविटी और लाइटनिंग के चांसेस बन रहे हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उससे फिर से एक बार तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। इसी तरह आसपास के पंजाब और हरियाणा के जिलों में भी एक-दो जगह बारिश और ओलावृष्टि के चांसेस हैं। साथ ही पहाड़ों पर भी बारिश का मौसम है। ऑरेंज और यलो अलर्ट हमने इश्यू किया हुआ है।

3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 11 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में लू के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में लू के साथ गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। सभी जिलों में बारिश की संभावना है।
  • 12 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में ओलावृष्टि, गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 13 जून: सभी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

हिमाचल के तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट, आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी में इजाफा होगा। मौसम विभाग (IMD) ने ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला के निचले इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य के मैदानी इलाकों के तापमान में आज एक से दो डिग्री का उछाल आएगा। मगर यह गर्मी ज्यादा वक्त परेशान नहीं करेगी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें