Related Posts

Patiala Drum Murder | Live-in Partner Arrested For Plotting Killing


युवती की लाश ड्रम में ठूंसने के बाद ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगाया हुआ था।

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसका लिव इन पार्टनर ही कातिल निकला। वह उसके साथ डेढ़ साल से रिलेशन में रह रही थी और शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन बॉयफ्रेंड उसका पीछा छुड़ाना चाहता था।

.

इसके चलते उसने रात में बहाने से यवती को अपने पास बुलाया और गला घोंट दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए ड्रम खरीदा और ई-रिक्शा में लादकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली।

युवती की आखिरी बातचीत और लोकेशन बॉयफ्रेंड के साथ पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जो पहले से शादीशुदा था। आरोपी को कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मृतका और आरोपी बॉयफ्रेंड दोनों ही यूपी के रहने वाले थे।

एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि आरोपी मर्डर के बाद यूपी भागने की तैयारी में था।

रात को बुलाकर उतारा मौत के घाट

एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विराट के नाम से हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि जौनपुर की रहने वाली मृतका नेहा और विराट पिछले कुछ समय से पटियाला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

नेहा लगातार आरोपी विराट पर सामाजिक और कानूनी रूप से शादी करने का दबाव बना रही थी। विराट शादी के लिए तैयार नहीं था और नेहा से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी विवाद के चलते उसने नेहा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 25 मई की रात को विराट ने बहाने से नेहा को अपने पास बुलाया और बहस के दौरान कथित तौर पर गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

ई-रिक्शा में ड्रम लादकर श्मशान भूमि के पास फेंका

एसपी ने कहा कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा प्लास्टिक का नीले रंग का ड्रम खरीदा। उसने नेहा की लाश को उस ड्रम में बंद किया और किसी को शक न हो, इसलिए एक ई-रिक्शा किराए पर लिया। आरोपी ड्रम को ई-रिक्शा में लादकर डीसीडब्ल्यू पुल के पास स्थित श्मशान भूमि के नजदीक सुनसान झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गया था।

कॉल डिटेल की मदद से कातिल तक पहुंची पुलिस

एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। पुलिस की साइबर और फॉरेंसिक टीम ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी इनपुट खंगाले। नेहा की आखिरी बातचीत और लोकेशन विराट के साथ पाई गई, जिसके बाद संदेह के आधार पर जब पुलिस ने विराट की घेराबंदी की और आज (30 मई को) गिरफ्तार कर लिया।

दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

एसपी के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद पंजाब से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे समय रहते दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान हत्या के बारे में पता लगाया जाएगा। शव को ठिकाने लगाने में क्या ई-रिक्शा ड्राइवर या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति ने भी उसकी मदद की थी।

*************

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:

पटियाला- नीले ड्रम में लाश वाली युवती UP की निकली, 3 दिन से थी लापता, कत्ल कर लाश पैक करने के बाद ढक्कन लगा रखा था

पटियाला में मंगलवार को नीले ड्रम में मिली युवती के शव की आज पहचान हो गई है। युवती का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है, लेकिन मौजूदा समय में पटियाला के पंजाबी बाग में रह रहा है। हालांकि, युवती की हत्या की वजह और कातिल के बारे में पुलिस अभी पता नहीं कर पाई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें