Related Posts

Panchkula HCS Pre-Exam | 11,448 Candidates; Center Supervisors Mobile Rule


पंचकूला के सतलुज स्कूल के परीक्षा केंद्र में एंट्री करते हुए युवा।

हरियाणा के पंचकूला में आज 43 सेंटर पर HCS 2025 की प्रिलीमरी परीक्षा होगी। जहां पर 11,448 कैंडिडेट परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 47 पेपर डिस्ट्रीब्यूटर कम डयूटी मजिस्ट्रेट कम स्टेशन आफिसर नियुक्त किए।

.

परीक्षा देने आए युवाओं की जांच करते हुए तैनात कर्मचारी।

HCS 2025 की प्रिलीमरी परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए ADC निशा यादव को नोडल अधिकारी का जिम्मा संभाल रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोर्डिनेटर, पेपर डिस्ट्रीब्यूटर, डयूटी मजिस्ट्रेट, फलाइंग स्कवायड अफिसर, परीक्षा केंद्र आस पास के केंद्रों पर लॉ एंड आर्डर को व्यवस्थित करने के लिए अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। 500 मीटर एरिया में होगी धारा 163 लागू

उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर के दायरे में 5 या 5 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और इस परिधि में धारा 163 लगाई जाएगी। किसी भी सेंटर सुपरवाइजर को छोड़ कर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी और सेंटर सुपरवाईजर को भी आपातकाल की स्थिति में ही मोबाइल पर बात करने की अनुमति रहेगी।

परीक्षा को लेकर कुछ विशेष निर्देश…

  • परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे।
  • परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर के दायरे में किसी भी फोटोस्टेट की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
  • पुलिस विभाग को लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने और परीक्षा केंद्रो पर पर्याप्त पुलिस बलों को नियुक्त करने के निर्देश दिए।
  • किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड और आईडी के बिना परीक्षा केंद्र पर आने की अनुमति न दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें