पंचकूला में डेयरी से कैश निकालते हुए चोर।
पंचकूला जिले के बरवाला क्षेत्र में एक डेयरी का गल्ला तोड़कर एक युव ने कैश चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब दुकानदार महज 3-4 मिनट के लिए दुकान बंद कर पीछे बने मकान में बाथरूम के लिए गया था। लौटने पर पाया कि किसी ने गल्ले से 10 हजार रुपए कैश चोरी कर लि
.
गांव बतौड़ निवासी भंवर सिंह ने बताया कि बरवाला-मौली रोड पर उसकी ‘भंवर डेयरी’ के नाम से दुकान है। दुकान के काउंटर (गल्ले) पर ताला लगाकर पीछे बने मकान में बाथरूम के लिए गया था। करीब 3-4 मिनट बाद वापस लौटा तो देखा कि गल्ला टूटा हुआ था।

काउंटर में बना गल्ला तोड़ते हुए चोर।
हेलमेट पहनकर घुसा युवक, कैश लेकर फरार
भंवर सिंह ने आसपास तलाश की लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर दुकान के अंदर घुसता दिखाई दिया। आरोपी ने गल्ला तोड़ा और उसमें रखे करीब 10 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने CCTV फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी है।
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश
जांच अधिकारी एएसआई रवि शेर ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। दुकान की CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।







