spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Obscene Act Video Goes Viral; Trolled Online


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिंपल चौधरी के इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्टेज शो विवाद के बाद हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। इस बार मामला उनके साथ बदसलूकी का नहीं, बल्कि इस बार उन्हीं पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लग गया है। सोशल मीडिया पर डाले इस वीडियो में डांसर डिंपल चौधर

.

हालांकि, युवक ने पैंट शर्ट पहनी हुई है, लेकिन डिंपल की हरकत पर मुस्कुराता नजर आ रहा है। पास में ही खड़ा दूसरा युवक यह वीडियो बना रहा है और हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डिंपल चौधरी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग इस हरकत को अश्लील बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि वह खुद इस तरह की चीजों को बढ़ावा दे रही हैं।

उधर, डिंपल चौधरी ने भी ट्रोलर्स के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-

QuoteImage

कलाकारों को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है। पहले हाथरथ स्टेज शो के दौरान बदसलूकी करने वाले युवक की गिरफ्तारी होने दी जाए, इसके बाद वह ट्रोल करने वालों को भी जवाब देंगी।

QuoteImage

बता दें कि स्टेज पर हुई कमर छूने की घटना पुलिस जांच में है। मंगलवार को डिंपल को पुलिस के समक्ष पेश होना था, लेकिन कार्यक्रम में बिजी होने की वजह से वे बुधवार को पुलिस के सामने अपना पक्ष रखेंगी। इसके बाद कोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने भी उनके बयान दर्ज होंगे।

यूपी के हाथरस में 3 जून को युवक ने स्टेज पर डांसर को कमर पर टच किया था।

यूपी के हाथरस में 3 जून को युवक ने स्टेज पर डांसर को कमर पर टच किया था।

डिंपल चौधरी के नए वीडियो ने बढ़ाया विवाद…

  • बदसलूकी वाले दिन का वीडियो आया सामने: डिंपल चौधरी से जुड़ा जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसे तीन जून को हाथरस स्टेज शो का ही बताया गया है। इसी दिन डिंपल के साथ कमर छूने की घटना हुई थी। वीडियो में डिंपल नोट के साथ अश्नलील डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। इसमें दो युवकों के बीच में डिंपल खड़ी दिखाई दे रही है।
  • नोट को युवक के प्राइवेट पार्ट को टच कराया : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डिंपल नोट को काली पैंट और सफेद शर्ट पहने युवक के प्राइवेट पार्ट से टच कराती है। इसके बाद युवक भी मुस्कुराते हुए दिखाई देता है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाला युवक भी काफी जोर-जोर से हंसता दिखाई देता है।
  • सोशल मीडिया पर हो रही जमकर ट्रोलिंग: वीडियो सामने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार डिंपल चौधरी को निशाने पर ले रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें अश्लीलता को बढ़ावा देती हैं। वीडियो को लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में टिप्पणियां की जा रही हैं। एक महिला इनफ्लुएंसर ने इस पर काफी तीखी टिप्पणी की है।
महिला इनफ्लुएंसर ने डिंपल चौधरी की काफी आलोचना की है।

महिला इनफ्लुएंसर ने डिंपल चौधरी की काफी आलोचना की है।

महिला इनफ्लुएंसर बोलीं- खुद वल्गैरिटी करते हो, रिएक्ट मत करो

“मैंने मोस्टली ना बोलना बंद कर रखा था, लेकिन मुझे अब बोलना पड़ रहा है। एक वीडियो है, काफी ज्यादा चर्चा में आ रही है। काफी ज्यादा उस पे फेक रिपोर्टर्स हैं, जो न्यूज बना के डाल रहे हैं। वो है डिंपल चौधरी की, ठीक है? खुल्लम नाम ले रही हूं, क्योंकि मुझे वो चीज नहीं अच्छी लग रही है। जब आपको पता है कि आप वल्गैरिटी करते हो, आप खुद भी गलत हरकतें करते हो, तो आप उस चीज को रिएक्ट मत करो।

अगर आपको थप्पड़ मारना था तो ऑन द स्पॉट मारते, रुक के नहीं मारना था। मारूं नहीं मारूं, मारूं नहीं मारूं, वो चीज पहली गलती लगी, ठीक है? दूसरी बात, आपने ही कहीं ना कहीं उन्हें हिंट दिया होगा, किनारा दिया होगा तभी आपके साथ ये बदतमीजी हुई है, वरना नहीं होती।

और अगर अब भी आप लोगों को लगता है कि मैं गलत कह रही हूं, तो आप डिंपल के दोनों वीडियो देख लो। आप बताना कि उनमें से कौन सा सही है और कौन सा गलत है।

डिंपल ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि अभी एक मामले से निपट लूं, फिर उनकी खबर लूंगी।

डिंपल ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि अभी एक मामले से निपट लूं, फिर उनकी खबर लूंगी।

ट्रोलर्स को डिंपल चौधरी ने दिया ऐसा जवाब…

  • सपना चौधरी को भी ट्रोल किया जाता है: ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कलाकारों को ट्रोल करना आम बात है। उन्होंने कहा कि मशहूर कलाकार सपना चौधरी को भी लोग ट्रोल करते हैं। इसलिए केवल ट्रोलिंग होने से वह प्रभावित होने वाली नहीं हैं।
  • आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दूंगी जवाब: डिंपल चौधरी ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता उस युवक की गिरफ्तारी है, जिस पर स्टेज पर बदसलूकी करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि पहले आरोपी गिरफ्तार हो जाए, उसके बाद वह सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन सभी लोगों को जवाब देंगी जो उनके वीडियो और पोस्ट पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं।
  • वीडियो को लेकर कई तरह की बातें कर रहे: डिंपल ने कहा कि जिस समय वह मंच पर डांस प्रस्तुति दे रही थीं, उस दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें टच करने की कोशिश नहीं की थी। अब उसी कार्यक्रम के वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की बातें की जा रही हैं और विवाद खड़ा किया जा रहा है। दावा किया कि वायरल हो रहा वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट नहीं किया था।
  • लाइव आकर बताऊंगी अपनी सच्चाई: डिंपल चौधरी ने कहा कि वह उचित समय पर सोशल मीडिया पर लाइव आएंगी और पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगी। उन्होंने कहा कि उस दौरान वह अपनी सच्चाई भी बताएंगी और उन लोगों की हकीकत भी सामने रखेंगी जो उनके बारे में गलत बातें फैला रहे हैं।
  • मेरे नाम से दूसरे लोग हो रहे वायरल: डिंपल ने आरोप लगाया कि कई लोग उनका नाम इस्तेमाल करके और उनके वीडियो पोस्ट करके खुद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को वास्तव में उनके वीडियो से परेशानी है तो फिर वही लोग बार-बार उनके वीडियो क्यों अपलोड कर रहे हैं।
  • वीडियो गलत तरीके से पेश करने का आरोप: डिंपल चौधरी ने आरोप लगाया कि वायरल किए गए वीडियो में उनके डांस स्टेप्स को स्लो मोशन में दिखाया गया, जबकि जिस युवक पर स्टेज पर अभद्रता करने का आरोप है, उसके हिस्से को अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से प्रकार संपादित किया गया।
डिंपल का वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। यह वीडियो 55 मिलियन तक पहुंच चुका है और लगातार शेयर किया जा रहा है।

डिंपल का वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। यह वीडियो 55 मिलियन तक पहुंच चुका है और लगातार शेयर किया जा रहा है।

अब पढ़िए… सुसाइड के ऐलान के बुधवार को क्या होगा

  • इंस्पेक्टर का फोन आने के बाद आगे बढ़ी कार्रवाई: डिंपल चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने उनसे फोन पर बातचीत की और मामले की प्रगति से अवगत कराया। पुलिस द्वारा उन्हें बुधवार को थाने बुलाया गया है। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका पक्ष कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। पुलिस लगातार उनके संपर्क में है और मामले को गंभीरता से देख रही है।
  • मंगलवार को नहीं पहुंच सकीं, अब बुधवार को जाएंगी थाने: डिंपल के अनुसार उन्हें मंगलवार को भी थाने बुलाया गया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण वह शहर से बाहर थीं और उपस्थित नहीं हो सकीं। इसी वजह से अब बुधवार को उनका थाने पहुंचना तय हुआ है।
  • 14से 15 आईडी की पहचान, पुलिस को सौंपेंगी सूची: डिंपल ने बताया कि उनके समर्थकों और टीम ने ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो लगातार उनके खिलाफ सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। उनके अनुसार करीब 14 से 15 आईडी की पहचान हो चुकी है और उनकी विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद वह इन सभी अकाउंट्स के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को सौंपेंगी ताकि कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके।
  • गाजियाबाद की इनफ्लुएंसर पर लगाए गंभीर आरोप: हरियाणवी डांसर ने दावा किया कि गाजियाबाद निवासी एक महिला इनफ्लुएंसर ने सबसे पहले उनके खिलाफ वीडियो बनाना शुरू किया था। आरोप है कि उसी के बाद अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभियान छेड़ दिया। यह इनफ्लुएंसर स्वयं भी स्टेज डांसर है और जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। वह इस इनफ्लुएंसर के खिलाफ भी अलग से एफआईआर दर्ज करवाएंगी।
  • आत्महत्या की चेतावनी के पीछे बताया मानसिक दबाव: डिंपल चौधरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 15 जून तक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 16 जून को आत्महत्या करने की जो बात कही थी, उसका कारण पुलिस की निष्क्रियता नहीं थी। उन्होंने कहा कि हाथरस पुलिस ने हर स्तर पर उनका सहयोग किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग, आपत्तिजनक रीलों और व्यक्तिगत टिप्पणियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं और उसी तनाव में उन्होंने ऐसा बयान दिया था।
  • पुलिस कार्रवाई से न्याय मिलने की उम्मीद: डिंपल का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई दिखाई है और उन्हें विश्वास है कि दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा रखती हैं और उम्मीद करती हैं कि न केवल स्टेज पर बदसलूकी करने वाले आरोपी बल्कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें निशाना बनाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

———————-

डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

यूपी में हरियाणवी डांसर ने युवक को थप्पड़ जड़ा, VIDEO:कमर छूने पर भड़कीं, बोलीं- परफॉर्मेंस चल रही, मतलब ये नहीं कि हाथ लगाओगे

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से बदसलूकी का दूसरा VIDEO:युवक की गलत जगह पैसे डालने की कोशिश; बोलीं- लोग सवाल खड़े कर रहे



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles