बारात हुड़दंग करते बाराती (फाइल फोटो)।
हरियाणा के नूंह जिले में शादी-विवाह के दौरान बारात में बढ़ती हुड़दंगबाजी और खतरनाक स्टंट को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नूंह पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गाड़ियों की छत पर बैठकर चलना, सड़क पर स्टंट करना, पटाखे चलाकर माहौल बिग
.
पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी और जरूरत पड़ने पर वाहनों को जब्त भी किया जाएगा।

नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन।
वाहनों की छत पर चढ़कर हुड़दंग करने रखेगी नजर
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शादी-बारात में थार समेत अन्य वाहनों की छत पर चढ़कर हुड़दंग करने, बाइक से खतरनाक स्टंट करने और जान जोखिम में डालने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में कई युवक सोशल मीडिया पर रील बनाकर ऐसे स्टंट दिखा रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। अब पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखेगी। वायरल वीडियो या फोटो में दिखाई देने वाले वाहन नंबरों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बारात हुड़दंग करते बाराती (फाइल फोटो)।
यातायात नियमों का उल्लंघन करना अपराध
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। शादी जैसे शुभ अवसरों पर मर्यादा और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है, तो उसे सीधे कानून का सामना करना पड़ेगा।
नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शादी-निकाह जैसे कार्यक्रमों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।







