spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Nuh BSEH Compartment Exam | SDM Deploys Duty Magistrates to Prevent Nakal



हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की 9 जुलाई से शुरू होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त विषय परीक्षाओं के लिए नूंह प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नकल और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) नूंह कं

.

इन अधिकारियों को परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पारदर्शी माहौल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि ये नियुक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और जिला मजिस्ट्रेट नूंह के निर्देशों के तहत की गई हैं।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट

ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। उन्हें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार होगा।

जारी आदेश के अनुसार, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर नमक (दो केंद्र), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेरला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सोनख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलाहेरी और चौधरी मोहम्मद यासीन मेव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह सहित कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एसडीएम ने दिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश

एसडीएम ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें और शिक्षा विभाग तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, नकल या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त तरीके से संपन्न हो सकें। सभी नियुक्त अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles