spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में डिलीवरी के बाद महिला और नवजात की मौत:जन्म के कुछ घंटों में बुझ गई दो जिंदगियां; ब्लीडिंग नहीं रोक पाए डॉक्टर




सोनीपत में डिलीवरी के बाद एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई है। महिला ने सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के तुरंत बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे रोहतक रेफर किया गया, जबकि महिला की अस्पताल में अधिक ब्लीडिंग हो गई थी और डॉक्टर उसे रोक नहीं पाए और जिसके कारण मौत हो गई। बाद में उपचार के दौरान नवजात ने भी दम तोड़ दिया। इस दोहरे हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में हुआ प्रसव, नवजात को किया गया रेफर बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर के रहने वाले विकास कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सविता कुमारी की सोनीपत हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। वह अपने पति और बच्चों के साथ सोनीपत के जटवाड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थीं। सविता के पति विकास कुमार ने बताया कि रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह उन्हें सोनीपत के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। देर रात करीब 11 बजे सविता ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद नवजात को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे उच्च केंद्र रोहतक रेफर कर दिया। अधिक ब्लीडिंग बना महिला की मौत का कारण परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद सविता की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। अस्पताल में उपचार के दौरान अधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने से उनकी मौत हो गई। वहीं रोहतक में इलाज के दौरान नवजात भी जिंदगी की जंग हार गया। कुछ ही घंटों के अंतराल में मां और नवजात की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। पांचवां प्रसव बना परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख विकास कुमार ने बताया कि सविता का यह पांचवां प्रसव था। परिवार में पहले से एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की उम्र करीब तीन वर्ष है। शादी को लगभग 14 वर्ष हो चुके हैं और परिवार अब तक मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन कर रहा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दिहाड़ी मजदूरी कर पाल रहा था परिवार विकास कुमार ने बताया कि वह करीब छह साल पहले रोजगार की तलाश में बिहार से सोनीपत आए थे। वर्तमान में वह लेबर चौक से दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत के बाद अब चार छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर आ गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और अब उनका पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल होगा। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles