![]()
सिरसा में 3 लाख नशीली गोलियों से भरा पार्सल पकड़ा गया है। इसकी मार्केट वैल्यू करीब लाखों रुपए हैं। ये गोलियां पंजाब से बठिंडा से यहां मेडिकल स्टोर के नाम से बुक पार्सल में भेजी गई थी। बठिंडा से गाड़ी लेकर शहर पहुंचा तो एएनसी टीम ने मौक पर पकड़ लिया। पार्सल की तलाश ली तो उसमें करीब 3 लाख नशीली गोलियां बरादम हुई। इस पर ड्राइवर बोला-उसे नहीं पता, वह तो पार्सल लेकर आया था। पार्सल के बारे में पता नहीं। जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई सिरसा एएनसी की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस टीम ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और उस पार्सल देने वाले का पता लगाने के लिए पंजाब के बठिंडा में गई हुई है। वहीं से पार्सल देने वाले का पता चलेगा कि किस दिया जाना था। पुलिस मेडिकल संचालक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने ड्राइवर पर ही शक जताया है और उसे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में जल्द खुलासा करेगी। मामले में एएसपी आदर्शदीप सिंह का कहना है कि पुलिस टीम जांच में जुटी है और नशीली गोलियां बरामद कर ली है। वहीं, इसके अलावा सीआईए और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में 2 जगह और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल संचालक के घर से 6.5 लाख की 33 हजार 800 नशीली गोलियां, कैप्सूल और कन्फेक्शनरी दुकान से 5 हजार 100 नशीली दवाएं बरामद की है। पहला केस: जयदेव चौक से ड्राइवर की गाड़ी से मिली तीन लाख नशीली गोलियां सूत्रों की मानें तो एएनसी और ड्रग विभाग टीम की ओर से शहर के जयदेव चौक के पास से 3 लाख नशीली गोलियां पकड़ी है। इन गोलियों की मार्केट कीमत लाखों रुपए हैं। ये गोलियां ड्राइवर के पास से मिली है और गाड़ी में पार्सल में पैक थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर पंजाब के बठिंडा से पार्सल लेकर सिरसा आ रहा था। इसकी रिपोर्ट एएनसी को लगी और ड्राइवर को यहां जयदेव चौक के पास आने पर पकड़ लिया। पार्सल में चेक किया तो 3 लाख नशीली गोलियां मिली। ड्राइवर से पता लगाया जा रहा है कि वह यह पार्सल कहां से और किससे लेकर आया। बठिंडा से सिरसा के मेडिकल स्टोर के नाम से भेजा गया है। ड्राइवर से पूछताछ जारी है और उसे लेकर जांच में शामिल पुलिस बठिंडा लेकर गई है। ये कार्रवाई मंगलवार रात्रि को की है। दूसरा केस: प्रताप नगर में मेडिकल संचालक के घर पर रेड सीआईए ऐलनाबाद पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रताप नगर स्थित मकान पर छापा मारकर करीब 6.5 लाख रुपए कीमत की 23 हजार 510 नशीली गोलियां और 10 हजार 290 कैप्सूल बरामद किए हैं। प्रताप नगर निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र गुरबाज सिंह को काबू किया। आरोपी गांव संत नगर में मेडिकल स्टोर संचालित करता है और मेडिकल की आड़ में अपने घर से युवाओं को नशीली दवाइयों की सप्लाई करता है। तलाशी में भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कैप्सूल की खेप बरारमद हुई। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया और नोटिस जारी किया है। तीसरा केस: बेगू रोड दुकान पर छापेमारी सीआईए सिरसा पुलिस ने बीती रात्रि बेगू रोड स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापेमारी कर 5 हजार 100 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। दुकान मालिक कृष्ण कुमार सहित 3 युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की। 3 हजार 300 नशीली गोलियां और 1 हजार 800 कैप्सूल बरामद हुए। ड्रग कंट्रोल विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मौके पर बुलाया। पुलिस ने कल्याण नगर निवासी आरोपी कृष्ण कुमार और पारस और सन्नी निवासी संगरिया (जिला हनुमानगढ़, राजस्थान) को बरामद दवाइयों सहित ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया।
Source link
सिरसा में 3 लाख नशीली गोलियों का पार्सल पकड़ा:पंजाब से आई थी खेप, पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा, अन्य जगह भी मिली नशीली दवाई







