spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Mohali University Student Rape Case


मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने खुद एक कंपनी का संचालक बताया और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह लगातार उससे मिलने लगा।

.

बताचीत आगे बढ़ने पर आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। कुछ महीनों बाद, आरोपी इन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर दोबारा संबंध बनाने दबाव डालने लगा।

जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसने उसके माता-पिता को ये फोटो और वीडियो भेज दिए। इसके बाद वह डिलीट कराने पहुंची, जो आरोपी ने उसके मारपीट की, गला दबाया और दोबारा जबरन रेप किया।

आरोपी यहीं नहीं रुका, छात्रा के मिलने से इनकार करने पर उसने हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। यहां दवाब बनाने के लिए उसने छात्रा के भाई को अश्लील वीडियो भेज दिए। इसके बाद छात्रा ने थाने में केस दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला

  • युवती यमुनानगर की, युवक भिवानी का रहने वाला: पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से यमुनानगर (हरियाणा) की रहने वाली है और वर्तमान में स्थानीय एक पीजी में रहकर एमएससी (केमिस्ट्री) की पढ़ाई कर रही है। अक्टूबर 2025 में उसकी मुलाकात यूनिवर्सिटी के छात्र मोहित कुमार यादव से हुई।
  • आरोपी ने खुद को कंपनी का संचालक बताया: आरोपी ने खुद को नोएडा की एक निजी कंपनी का संचालक बताते हुए नौकरी, इंटर्नशिप और पढ़ाई में मदद का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी शादी का वादा कर उस पर भरोसा जताने का दबाव बनाता रहा।
  • पहली बार फरवरी में रेप किया, अश्लील फोटो लिए: आरोप है कि फरवरी 2026 में आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के खिलाफ जाकर रेप किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने निजी फोटो और वीडियो पीड़िता के परिजनों को भेज दिए। जब वह फोटो-वीडियो डिलीट कराने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गला दबाया और दोबारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
  • मिलने से मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी: आरोपी लगातार नई निजी तस्वीरें और वीडियो भेजने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर वह अश्लील सामग्री सोशल मीडिया और रिश्तेदारों में वायरल करने की धमकी देता था। 1 अगस्त की रात आरोपी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया और इनकार करने पर हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी।
  • भाई को भेजे अश्लील वीडिया-फोटो: इसके बाद उसने छात्रा के परिवार के सदस्यों को कॉल करनी शुरू कर दी, जब किसी ने कॉल नहीं उठाई तो छात्रा के निजी वीडियो उसके भाई को भेज दिए और उसका स्क्रीनशाट भी साझा किया।छात्रा ने पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन और फिर 112 पर संपर्क किया था, लेकिन मामला सार्वजनिक होने के डर से उसी दिन आगे कार्रवाई नहीं करवाई।
  • माता-पिता को धमकी दी- एसिड अटैक करा देगा: आरोपी का नंबर ब्लॉक करने के बावजूद वह दूसरे माध्यमों से संपर्क करता रहा और उसके माता-पिता तक निजी सामग्री पहुंचा दी। आरोपी ने उसके पिता को फोन कर कहा कि वह सभी फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा और उसकी बेटी पर एसिड अटैक भी करा देगा। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और पूरी घटना परिवार को बताई।
  • परिवार के साथ थाने पहुंची छात्रा: इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर खरड़ थाने पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*********

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना- DJ संचालक ने की NRI से रेप की कोशिश: होटल रेडीसन ब्लू में भूत के बहाने युवती के सारे कपड़े उतारे; फिर छेड़छाड़ करने लगा

लुधियाना के फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में NRI युवती से रेप की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती के मुताबिक आरोपी कोई पंडित नहीं, बल्कि डीजे संचालक है, जिसका नाम राहुल सूद है। उसने युवती की मां को बताया था कि उसे साईं बाबा की चौकी आती है और वो सभी कष्ट दूर कर देता है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles