Related Posts

Mansa Juice Seller Murder | Energy Drink Dispute CCTV Footage



मानसा शहर में एनर्जी ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जूस की दुकान चलाने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की

.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एनर्जी ड्रिंक की बिक्री को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई। आरोप है कि एक दुकानदार ने खुद को संबंधित कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी वारदात CCTV में कैद

घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 के एसएचओ गुरतेज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने पुष्टि की कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मानसा में चाकू मार कर कत्ल किया राकेश कुमार का फाइल फोटो जांच करती पुलिस अस्पताल में विरलाप करते परिवार की सदस्य



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें