भास्कर न्यूज | जालंधर जीएनए यूनिवर्सिटी ने 22 से 26 जून 2026 तक “इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड टैक्नोलॉजीज इन इंडस्ट्री 4.0” विषय पर पांच दिवसीय सफल कॉर्पोरेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। मैकेनिकल एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत के पेशेवरों को आधुनिक विनिर्माण तकनीकों से परिचित कराना था। इसमें 20 से अधिक प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के 30 से अधिक पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने सीएडी, 3डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, एआई और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे अत्याधुनिक विषयों पर व्यावहारिक सत्र लिए। सीमेंस के वरिष्ठ सलाहकार आनंद फड़नीस और एनएक्सजी के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना की। यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरदीप सिंह सेहरा और अन्य गणमान्य अधिकारियों ने कहा कि यह प्रयास उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच की दूरी को कम करने तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण उत्कृष्टता की ओर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
Source link
जीएनए में कॉर्पोरेट प्रशिक्षण पर कार्यक्रम, 30 पेशेवरों ने दिए टिप्स
