Related Posts

करनाल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:पति पर गर्भपात कराने का आरोप, अस्पताल में छोड़कर भागा; 5 बच्चों की मां थी




करनाल में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला 5 बच्चों की मां थी और दूसरी शादी के बाद अपने पति के साथ रह रही थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने महिला के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। मृतका की पहचान यूपी के बागपत निवासी साहिस्ता के रूप में हुई है, जो पानीपत में रह रही थी। वह करीब तीन महीने की गर्भवती थी। उसने नदिम नाम के युवक के साथ दूसरी शादी की थी। साहिस्ता पहले से 5 बच्चों की मां थी। बहन का आरोप- बहला फुसलाकर की शादी मृतका की बहन साहिबा ने आरोप लगाया कि नदिम ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ पानीपत ले जाकर शादी कर ली थी। साहिबा के अनुसार साहिस्ता नदिम से ही गर्भवती हुई थी। गर्भपात कराने के लिए कुछ पिलाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि नदिम ने बच्चा गिराने के लिए साहिस्ता को कुछ पिलाया। इसके बाद उसका गर्भपात हो गया और करीब डेढ़ महीने तक उसे लगातार ब्लीडिंग होती रही। हालत बिगड़ने पर नदिम उसे अस्पताल में भर्ती करवा कर छोड़ गया और फरार हो गया। मरने से पहले बहन को बताई पूरी बात साहिबा के अनुसार नदिम ने जाते समय उन्हें फोन कर अस्पताल आने के लिए कहा। जब वे अस्पताल पहुंचे तो साहिस्ता ने मरने से पहले बताया कि उसे कुछ पिलाया गया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पानीपत सिटी थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में बोर्ड पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला गर्भवती थी या नहीं, उसे क्या दिया गया था और मौत की असली वजह क्या है, यह सब रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था से जुड़ा मामला करीब डेढ़ महीने पुराना है। फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैसे-जैसे साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें