राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), महम।
रोहतक जिले के महम स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसायों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून, 2026 तक स्वी
.
राजकीय ITI महम में सत्र 2026-27 के लिए कुल 22 ट्रेड उपलब्ध हैं, जिनमें कारपेंटर, कोपा, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर जर्नल, मशीनिस्ट, टर्नर, फीटर, शिविंग टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, स्टेनोग्राफी हिंदी, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग मेंटेनेंस, और टूल एंड डाई मेकर शामिल हैं। इन ट्रेडों में कुल 688 सीटों पर दाखिले होंगे।

जानकारी देते हुए प्रिंसिपल इंद्र सिंह।
प्रार्थी के पास ये होना है जरूरी
प्रधानाचार्य ने बताया कि दाखिले से संबंधित शैक्षिक योग्यता, आरक्षण और स्थायी निवासी प्रमाण-पत्रों की प्रतियां आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करनी होंगी। आवेदन करने वाले प्रार्थी के पास अपनी निजी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड नंबर होना अनिवार्य है।
दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 7015355458 और 9812267179 पर संपर्क किया जा सकता है।







