![]()
चंडीगढ़ में जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में श्री चैतन्य के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-50 में, चार ने टॉप-100 में और 17 छात्रों ने टॉप-1000 में जगह बनाई है। खास बात यह रही कि नॉर्थ रीजन में श्री चैतन्य ऐसा एकमात्र संस्थान रहा, जिसके तीन छात्र टॉप-50 रैंकर्स में शामिल हुए। श्री चैतन्य के छात्र यजत शिंगल ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 21 हासिल कर हरियाणा और ट्राइसिटी टॉपर बना। भवन विद्यालय, पंचकूला के छात्र यजत दो वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े रहे हैं। यजत ने जेईई मेन 2026 में भी एआईआर-100 हासिल की थी। उन्हें बचपन से गणित में रुचि रही है। वह आईएनएमओ, आईएमओटीसी कैंप और आईएनसीएचओ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। अर्नव गांधी ने हासिल की AIR-36 संस्थान के एक अन्य छात्र अर्नव गांधी ने एआईआर-36 प्राप्त की। अर्नव इससे पहले जेईई मेन 2026 में एआईआर-22 के साथ हरियाणा टॉपर बने थे। उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान टेस्ट एनालिसिस और गलतियों से सीखने को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया। आरुष सिंघल बने चंडीगढ़ टॉपर कक्षा 7 से श्री चैतन्य से जुड़े आरुष सिंघल ने जेईई एडवांस्ड 2026 में एआईआर-45 हासिल किया। इससे पहले वह जेईई मेन 2026 में एआईआर-8 के साथ भी चंडीगढ़ टॉपर रहे थे। भवन विद्यालय, चंडीगढ़ के छात्र आरुष ने आईएनएमओ, आईएनपीएचओ, आईएनसीएचओ और आईएनएओ जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अन्य छात्रों ने भी दिखाया दम संस्थान के आदित्य गुप्ता ने एआईआर-81 और सिदाक गुलाटी ने एआईआर-108 हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी श्री चैतन्य के तीन छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है।
Source link
चंडीगढ़ में JEE Advanced में श्री चैतन्य का दबदबा:यजत बने हरियाणा-ट्राइसिटी टॉपर, आरुष ने हासिल किया चंडीगढ़ टॉप







