spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Latest News Update 2026 | Trending Stories & Current Events


सोनीपत10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
उदिता ने 17 जुलाई को अपना 25वां बर्थडे मनाया था।-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

उदिता ने 17 जुलाई को अपना 25वां बर्थडे मनाया था।-फाइल फोटो

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को एक युवती बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूद गई। परिवार के लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। कल युवती का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

परिवार के मुताबिक, युवती ने एक हफ्ते पहले ही अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को वह यह कह रही थी कि उसे सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं।

पहले तीन तस्वीरें देखिए…

उदिता सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट नंबर C-704 में रहती थी।

उदिता सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट नंबर C-704 में रहती थी।

सोसाइटी में इसी जगह पर उदिता सातवीं मंजिल से गिरी थी।

सोसाइटी में इसी जगह पर उदिता सातवीं मंजिल से गिरी थी।

सिविल अस्पताल में विलाप करती उदिता की मां।

सिविल अस्पताल में विलाप करती उदिता की मां।

कमरे का दरवाजा बंद कर लगाई छलांग

सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट नंबर C-704 में रहने वाले अजय कुमार पाटिल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी बेटी उदिता (25) ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह बालकनी में पहुंची, रेलिंग पार की और सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

पहले भी कर चुकी सुसाइड की कोशिश

अजय ने बताया कि उदिता 12वीं कक्षा के बाद घर पर ही रहती थी। पढ़ाई के दौरान ही परिवार को उसकी मानसिक परेशानी के बारे में पता चला। पिछले करीब एक हफ्ते से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और वह नियमित दवाइयां भी ले रही थी। दिल्ली स्थित पुराने मकान में भी उसने सुसाइड की कोशिश की थी।

एक दिन पहले कहा था- मन में सुसाइड के विचार आ रहे हैं

पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भी उदिता ने कहा था कि उसके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। इसके बाद परिवार ने उसे समझाने और हौसला देने का प्रयास किया। उसे मानसिक रूप से मजबूत करने की लगातार कोशिश की जा रही थी और दवाइयां भी समय पर दी जा रही थीं। इसके बावजूद उसने यह कदम उठा लिया।

17 जुलाई को मनाया था 25वां जन्मदिन

परिवार के अनुसार, उदिता ने 17 जुलाई को अपना 25वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया था। उसने परिवार के साथ केक काटा, डांस किया और सभी के साथ खुशी के पल बिताए। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। जन्मदिन की खुशियां अभी परिवार के जेहन से उतरी भी नहीं थीं कि यह हादसा हो गया।

ट्विन बहन समेत तीन बहनों में थी सबसे छोटी

उदिता तीन बहनों में से एक थी। उसकी एक जुड़वां (ट्विन) बहन है, जिसका जन्म उससे केवल पांच मिनट बाद हुआ था। दोनों से बड़ी एक बहन और है। उसके पिता अजय कुमार पाटिल रेलवे से रिटायर हैं। परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और पिछले छह महीने से सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज बिल्डिंग में रह रहा था।

सिविल अस्पताल में उदिता के पिता अजय पाटिल से बात करते पुलिस अधिकारी।

सिविल अस्पताल में उदिता के पिता अजय पाटिल से बात करते पुलिस अधिकारी।

थाना प्रभारी बोले- कल पोस्टमॉर्टम कराएंगे

सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि पुलिस को सातवीं मंजिल से युवती के कूदने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles