सिख संगठनों व निहंग जत्थों ने पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया।
सिख धर्म पर अभ्रद टिप्पणी करने वाले चेतन शर्मा की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए सिख संगठनों व निहंग जत्थों ने पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया। इसके बाद टोल फ्री कर दिया गया।
.
सिख जत्थेबंदियों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस कोई ठोस एक्शन नहीं लेती तब तक धरना जारी रहेगी और टोल फ्री रहेगा। सिख संगठनों का कहना है कि 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चेतन शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
लाडोवाल टोल प्लाजा पर लुधियाना से जालंधर की तरफ जाने वाली सड़क पर सिर्फ एक लेन से व्हीकल निकाले जा रहे हैं जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जालंधर की तरफ से आने वाली ज्यादार लेन से वाहन फ्री में निकल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में खुद को पुलिस अफसर बताकर नाबालिग से रेप

लुधियाना में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अफसर बताकर 17 वर्षीय नाबालिग से रेप किया। आरोपी ने परिजनों को डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। घटना 7 जुलाई की है। पीड़िता उम्र 17 साल किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह निवासी उत्तम विहार, मालेवाल, लुधियाना ने खुद को पुलिस मुलाजिम बताया।
आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया और जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे एक सुनसान और खाली जगह पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के बयान के बाद लुधियाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। डिवीजन नंबर 8 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 319(2) (धोखाधड़ी/भेष बदलना) और 4 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)







